Breaking News

बांसल स्वीट्स और एक बुक डिपो में लगी आग

अमृतसर,5 फरवरी: लॉरेंस रोड स्थित बांसल स्वीट्स और इनसाइड गेट खजाना में स्थित एक बुक डिपो में आज सुबह आग लग गई। बांसल स्वीट्स में आज सुबह 4 बजे आग लगने की सूचना मिलने पर नगर निगम फायर ब्रिगेड, खन्ना पेपर मिल और सेवा समिति की गाड़ियां पहुंची।

लगातार 4 घंटे तक फायर ब्रिगेड की गाड़ियों द्वारा आग पर काबू पाया गया। बांसल स्वीट्स का अंदरून हिस्सा काफी हद तक जल गया। इसी तरह से इनसाइड गेट खजाना में एक बुक डिपो में सुबह 5:35 बजे आग लग गई। फायर ब्रिगेड  की गाड़ियों द्वारा लगातार 2 घंटे तक कार्रवाई करके आग पर काबू पाया गया। बुक डिपो के अंदर बाद सारा सामान जलकर राख हो गया। दोनों जगह पर आग  लगने के कारणों का पता नहीं चल सका।

 

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

बीआरटीएस प्रोजेक्ट को लेकर हाई कोर्ट में 28 सितंबर को होगी सुनवाई

अमृतसर,23 सितंबर: नगर निगम अमृतसर द्वारा बीआरटीएस प्रोजेक्ट को समाप्त करने के लिए टेंडर जारी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *