
अमृतसर,11 फरवरी (राजन): नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर हॉल गेट से कैरो मार्केट तक सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण हटाकर सामान जब्त किया गया। हॉल गेट से कैरो मार्केट तक लोगों द्वारा फुटपाथ और सड़कों पर मंजे लगाकर संडे बाजार लगाया जाता है। जिससे ट्रैफिक व्यवस्था पर भी असर होता है। हॉल बाजार के दुकानदारों द्वारा इसकी शिकायत नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस को की। जिस पर नगर निगम के एस्टेट विभाग और ट्रैफिक पुलिस द्वारा संयुक्त अभियान चलाकर संडे बाजार के सभी मंजो को जब्त कर लिया गया। नगर निगम के एस्टेट अफसर धर्मेंद्र जीत सिंह ने कहा कि ट्रैफिक पुलिस के साथ संयुक्त अभियान लगातार जारी रहेगा।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News