
अमृतसर,1 मार्च: इंडियन हॉकी टीम के खिलाड़ी डीएसपी और पीसीएस बनने के बाद अमृतसर के सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाने पहुंचें। इस दौरान अस्पताल में सीनियर मेडिकल ऑफिसर ने उन्हें सम्मानित किया ओर प्रोटोकॉल के हिसाब से मेडिकल करवाया। आज हॉकी टीम के छह खिलाड़ी अमृतसर के सिविल अस्पताल मेडिकल करवाने पहुंचे। इसमें से डीएसपी हरमनप्रीत सिंह और दिलप्रीत सिंह पहुंचे वहीं पीसीएस बने मनदीप सिंह, हार्दिक सिंह, गुरजंट सिंह और शमशेर सिंह ने भी ज्वाइनिंग से पहले मेडिकल करवाया।
4 खिलाड़ी अमृतसर से
डीएसपी और पीसीएस बनने वाले खिलाड़ियों में से चार खिलाड़ी अमृतसर के गावों से हैं। टीम का कैप्टन हरमनप्रीत सिंह अजनाला निवासी है वहीं दिलप्रीत सिंह, गुरजंट सिंह अमृतसर से हैं। शमशेर सिंह सीमावर्ती गांव अटारी निवासी हैं जिन्होंने न केवल पंजाब का नाम रोशन किया है बल्कि अमृतसर का नाम भी बुलंदियों पर पहुंचाया है।
सीनियर मेडिकल ऑफिसर ने किया सम्मानित
सिविल हॉस्पिटल पहुंचे खिलाड़ियों का प्रोटोकॉल के साथ मेडिकल करवाने के बाद सीनियर मेडिकल ऑफिसर मदन मोहन ने उनका सम्मान किया। उन्होंने कहा कि उन्हें बेहद सम्मानित महसूस हो रहा है कि पंजाब के युवाओं की पहचान खेलों के साथ हो रही है।
11 खिलाड़ियों को मिले थे नियुक्ति पत्र
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 5 फरवरी को टोक्यो ओलिंपिक कांस्य पदक विजेता भारतीय हॉकी टीम के नौ सदस्यों सहित पंजाब के 11 खिलाड़ियों को पंजाब पुलिस सेवा (पीपीएस) और पंजाब सिविल सेवा (पीसीएस) के पदों के लिए नियुक्ति पत्र सौंपे। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान चंडीगढ़ में अपने आवास पर प्रांतीय सिविल सेवा (पीसीएस) अधिकारी और डिप्टी एसपी के पदों के लिए राज्य के 10 खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र सौंपे थे। जिन 10 खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। उनमें हॉकी में टोक्यो ओलिंपिक खेलों की विजेता टीम के नौ खिलाड़ी और भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर शामिल हैं।
इन खिलाड़ियों को मिली सरकारी नौकरी
भारतीय हॉकी टीम के कप्तान खिलाड़ी हरमनप्रीत सिंह, मनदीप सिंह, दिलप्रीत सिंह, वरुण कुमार और शमशेर सिंह को डीएसपी नियुक्त किया जा रहा है। वहीं, हॉकी टीम के रुपिंदरपाल सिंह, सिमरनजीत सिंह, हार्दिक सिंह और गुरजंट सिंह को पीसीएस का पद दिया गया।
‘अमृतसर न्यूज़ अपडेटस” की व्हाट्सएप पर खबर पढ़ने के लिए ग्रुप ज्वाइन कर