Breaking News

हरविंदर सिंह संधू ने शिवरात्रि पर कटरा भाई संत सिंह मंडल में आयोजित लंगर में पहुँच निभाई सेवा

अमृतसर,9 मार्च : महाशिवरात्रि पर्व को लेकर केन्द्रीय विधानसभा में भाजपा के कटरा भाई संत सिंह में मंडल अध्यक्ष रोमी चोपड़ा की अध्यक्षता में शिवरात्रि के उपलक्ष्य में लगाए गए लंगर में भाजपा अमृतसर शहरी जिलाध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू अपने साथियों सहित विशेष रूप से पहुँचे। इस अवसर पर उनके साथ जिला महासचिव मनीष शर्मा, जिला उपाध्यक्ष संजीव खोसला, परमजीत सिंह बतरा आदि भी उपस्थित थे। हरविंदर सिंह संधू ने इस अवसर पर सभी को महाशिवरात्रि के शुभ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए लंगर वितरण की सेवा निभाई। इस अवसर पर वीनू चड्डा, कृषक चड्डा, निहाल सिंह, रजत चोपड़ा, सुखविंदर बेदी, अनिल मेंहरा, सुरिंदर अरोड़ा आदि भी उपस्थित थे।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

एस.आई.आर.-2026: 1 अक्टूबर तक 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा मतदाता के रूप में अपना नाम दर्ज करवा सकते हैं: डिप्टी कमिश्नर

डिप्टी कमिश्नर अमृतसर दलविंदरजीत सिंह। अमृतसर, 11 सितंबर(राजन): भारतीय चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *