Breaking News

केंद्रीय जेल में पति से मिलने पहुंची एक महिला को हेरोइन और नशे की गोलियों सहित पुलिस ने  किया गिरफ्तार

अमृतसर,4 अप्रैल: केंद्रीय जेल में पति से मिलने पहुंची एक महिला को गिरफ्तार  कर लिया गया है। जेल प्रशासन ने आरोपी महिला से हेरोइन और नशे की गोलियां बरामद  की हैं। फिलहाल पुलिस ने महिला को गिरफ्तार  कर कार्रवाई शुरू कर दी है। महिला की पहचान वेरका के नंगली निवासी मलकीत कौर के तौर पर हुई है। उसके खिलाफ प्रिजनर एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने यह कार्रवाई सहायक सुपरिंटेंडेंट नरेश पाल
की शिकायत पर दर्ज की है। जेल प्रशासन ने पुलिस को जानकारी दी है कि मलकीत कौर अपने पति को मिलने के लिए जेल पहुंची थी। उसका पति गुरभेज सिंह पहले से ही नशे के मामले में जेल में बंद है। जब वे जेल परिसर में दाखिल हुई, उसकी चालढाल से जेल प्रशासन को शक होने लगा।

तलाशी में मिली हेरोइन व गोलियां

मलकीत कौर की जब चेकिंग की गई तो वो अपने कपड़ों में हेरोइन व नशे की गोलियां छिपा कर लाई थी। पुलिस ने महिला से 19.5 ग्राम हेरोइन और 30 सफेद रंग की नशीली गोलियों को जब्त किया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तुरंत.महिला को हिरासत में ले लिया।

पति ने की थी मांग

हिरासत में महिला ने पुलिस को जानकारी दी कि उसका पति नशे का आदी है। फोन पर उसने नशे की मांग की थी और कहा था कि, वह नशे की तोड़ से तड़प रहा था। जिसके बाद उसने नशा लिया और उसे देने के लिए पहुंच गई। फिलहाल पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि महिला वे नशा कहां से खरीद कर लाई, उसकी जानकारी हासिल की जा रही है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

पुलिस ने तस्करी नेटवर्क के पाँच सदस्यों को किया गिरफ्तार

अमृतसर, 17 अक्टूबर(राजन): पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *