
अमृतसर,9 अप्रैल : बीएसएफ के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार 8 अप्रैल को रात्रि के समय गहन क्षेत्र में गश्त करते समय, बीएसएफ के जवानों ने लगभग 2:10 बजे अमृतसर जिले के धनोई खुर्द गांव के पास गेहूं के खेत में कुछ संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधि देखी। जवानों ने बदमाशों का पीछा किया और 1 व्यक्ति को सफलतापूर्वक पकड़ लिया। अन्य संदिग्ध अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। पकड़े गए व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 1 मोबाइल फोन बरामद हुआ। पकड़ा गया व्यक्ति गांव वान, जिला तरनतारन का निवासी है। सुबह के समय इलाके की घेराबंदी की गई और गहन तलाशी ली गई, जिसके परिणामस्वरूप लगभग 6:45 बजे पीले रंग के चिपकने वाले टेप में लिपटा 1 पैकेट बरामद किया । बीएसएफ के अधिकारियों के अनुसार पैकेट के साथ एक धातु की अंगूठी भी लगी हुई मिली। संदिग्ध पैकेट की जांच करने पर, 1 खाली पिस्तौल की मैगजीन और पारदर्शी पॉलीथीन के छोटे पैकेट में 395 ग्राम अफीम बरामद हुई।

बीएसएफ ने प्रारंभिक पूछताछ के बाद, पकड़े गए भारतीय तस्कर को आगे की जांच के लिए पुलिस को सौंप दिया गया, जिससे कुछ और बरामदगी और गिरफ्तारी की उम्मीद है।सतर्क बीएसएफ जवानों द्वारा समय पर की गई इस कार्रवाई के परिणामस्वरूप सीमा क्षेत्र के पास एक महत्वपूर्ण गिरफ्तारी और बरामदगी हुई और यह पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए बीएसएफ की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News