Breaking News

भाजपा ने लोकसभा चुनाव के उम्मीदवारों की एक और सूची की जारी, चंडीगढ़ से किरण खेर का टिकट कटा

अमृतसर, 10 अप्रैल: भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की है। चंडीगढ़ से भाजपा की सांसद किरण खेर का टिकट कट गया है। चंडीगढ़ से भाजपा ने  संजय टंडन को उम्मीदवार घोषित किया है। इस लिस्ट में 9 उम्मीदवारों को टिकट देने की घोषणा की गई है। मैनपुरी से जयवीर सिंह ठाकुर को टिकट दिया गया है।कौशाम्बी से विनोद सोनकर को टिकट दिया गया है। फूलपुर से प्रवीण पटेल को उम्मीदवार बनाया गया है। इलाहाबाद से नीरज त्रिपाठी को टिकट दिया गया है। बलिया से नीरज शेखर, गाजीपुर से पारस नाथ राय, मछली शहर से बी.पी. सरोज को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं, बंगाल के आसनसोल सीट से एस.एस अहलुवालिया को टिकट दिया गया है।

2 बार से किरण खेर सांसद

चंडीगढ़ में पिछले दो बार से बॉलीवुड स्टार किरण खेर सांसद हैं। भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें उम्मीदवार बनाया था। 2019 में उन्हें 2 लाख से अधिक वोट मिले थे। इसमें उन्होंने कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार पवन कुमार बंसल को हराया था। इससे पहले 2014 में 1.91 लाख के करीब वोट लेकर जीती थीं। इस बार भी उन्होंने कांग्रेस पार्टी के पवन कुमार बंसल को ही चुनाव में हराया था।

भाजपा द्वारा जारी सूची

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

रंग-बिरंगे पंजाब के रंग बिखेरता तीन दिन का रंगला पंजाब उत्सव पूरे धूमधाम से खत्म हुआ: उत्सव पंजाब, पंजाबी और पंजाबियत को एक नई पहचान देने में कामयाब रहा

अमृतसर, 1 मार्च (राजन):पंजाब सरकार के टूरिज्म और कल्चरल अफेयर्स डिपार्टमेंट की तरफ से अमृतसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *