Breaking News

कूड़ा कर्कट उठाने वाली कम्पनी की लापरवाही बर्दाशत नही :मेयर रिंटू

सफाई व्यवस्था को लेकर मेयर व निगम कमिश्नर ने अधिकारियों से की मीटिंग


अमृतसर 19 जनवरी(राजन):मेयर करमजीत सिंह रिंटू और कमिश्नर कोमल मित्तल ने शहर की सफाई व्यवस्था की समीक्षा के लिए निगम के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक मे स्वास्थ अधिकारियो, चीफ सेन्टरी इंस्पेक्टरो  द्वारा विस्तारपूर्वक जानकारी दी गईं।
मेयर रिंटू  ने कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था और समय पर कचरा उठाने की जिम्मेदारी नगर निगम की एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है,  जिसे स्वास्थ्य विभाग द्वारा अच्छी तरह से संभाला जा रहा है  लेकिन कुछ कमियां है जिन्हें सुधारने की आवश्यकता है। यह महत्वपूर्ण है कि नागरिकों के सामने नगर निगम की छवि ठीक हो । उन्होंने कहा कि अगर कचरा उठाने वाली कंपनी की ओर से कोई लापरवाही हुई है तो सैनिटरी अधिकारियों को अपने सक्षम अधिकारी को इसकी रिपोर्ट देनी चाहिए ताकि कंपनी के खिलाफ उचित कार्रवाई की जा सके। उन्होंने कहा कि कूड़ा करकट उठाने वाली कंपनी की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी ।उन्होंने कहा कि नगर निगम शहर के लोगों को उचित स्वच्छता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है और कचरा उठाने को नियमित करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। नगर निगम शहर को हरा भरा और स्वच्छ रखने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस सफाई को बनाए रखने के लिए शहर की सड़कों पर करोड़ों रुपये की अत्याधुनिक मशीनें तैनात की गई हैं, जिनकी नियमित रूप से निगरानी की जानी चाहिए और शहर की प्रमुख सड़कों को साफ रखना चाहिए।
बैठक में स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अजय कंवर, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ योगेश अरोड़ा, समूह के चीफ सेन्टरी इंस्पेक्टर और अबर्धा  कंपनी के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

About amritsar news

Check Also

कटरा करम सिंह में जमीन पर कथित कब्जा करने का प्रयास नगर निगम ने रोका

खाली प्लाट की तस्वीर। अमृतसर, 9 अगस्त (राजन): नगर निगम एस्टेट विभाग ने कटरा करम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *