
अमृतसर,29 अप्रैल:कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में आयोजित ‘केंद्रीय चुनाव समिति’ की बैठक में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए पंजाब के कांग्रेस के 4 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है।पंजाब के लुधियाना लोकसभा सीट पर कांग्रेस ने बड़ा दांव खेला है। कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए रवनीत सिंह बिट्टू के सामने पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग को पार्टी मैदान में उतारा है।राजा वडिंग पंजाब कांग्रेस के कद्दावर नेता हैं। खडूर साहब से कुलबीर सिंह जीरा, गुरदासपुर से सुखजिंदर सिंह रंधावा, श्री आनंदपुर साहिब से विजय इंदर सिंगला को टिकट दिया है।
जारी की गई सूची।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News