Breaking News

नाड़ को आग लगाने के कारण पुलिस चौकी में पड़े वाहनों को लगी भीषण आग

अमृतसर,14 मई : तरनतारन रोड पर स्थित वरपाल क्षेत्र में नाड़ को आग लगाने के कारण आग फैलने से पुलिस चौकी में पड़े कंडम  वाहनों को भीषण आग लग गई। इसकी सूचना नगर निगम फायर ब्रिगेड विभाग को दोपहर 1:30 बजे मिली। फायर ब्रिगेड विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आग पुलिस चौकी के साथ लगते बिजली घर तक पहुंच गई थी। विभाग की तीन गाड़ियों द्वारा  ढाई घंटे तक मशक्कत करके आग पर काबू पाया गया।कंडम वाहन बुरी तरह जल गए और बिजली घर तक पहुंची आग पर पहले काबू पाकर बिजली घर का काफी बचाव रखा गया।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

वॉल्ड सिटी क्षेत्र में नगर निगम द्वारा तंबाकू /सिगरेट विक्रेताओं के खोखे हटाए गए : पवित्र सिटी घोषित होने पर की गई कार्रवाई

कार्रवाई करते हुए एस्टेट अफसर धर्मेंद्र जीत सिंह और उनकी टीम। अमृतसर, 7 मार्च (राजन): …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *