Breaking News

पंजाब में टूटा गर्मी का 46 साल पुराना रिकार्ड: कल और बढ़ेगा तापमान, 29 मई तक रेड अलर्ट

अमृतसर, 27 मई :पंजाब में नौतपा के तीसरे दिन तापमान ने बीते 46 साल के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। बठिंडा में आज तापमान 48.4 डिग्री  दर्ज किया गया। वहीं पंजाब का औसतन तापमान सामान्य से 5.6 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 29 मई तक पंजाब में रेड अलर्ट जारी कर दिया है। 29 मई तक पंजाब में अभी और गर्मी बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब के बठिंडा में तापमान 48.4 डिग्री दर्ज किया गया है, जो 21 मई 1978 के तापमान से 0.7 डिग्री अधिक है। उक्त तारीख को पंजाब का अधिकतम तापमान अमृतसर में 47.7 डिग्री दर्ज किया गया था। नौतपा के तीसरे दिन भी गर्मी व हीट वेव ने 46 साल पुराना रिकॉर्ड को तोड़ते हुए नया रिकॉर्ड बनाया है। यानी कि पंजाब का सबसे अधिक गर्म दिन आज है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

पर्यावरण संरक्षण गतिविधि:बीजारोपण से पौधा रोपण कार्यक्रम की शुरुआत

अमृतसर, 29 जून:पर्यावरण संरक्षण गतिविधि अमृतसर द्वारा रानी का बाग क्षेत्र के शिवाजी पार्क में  …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *