Breaking News

पुलिस ने हेरोइन सहित 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

अमृतसर,12 जून :पुलिस स्टेशन सुल्तानविंड की पुलिस ने 3 आरोपियों को हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार पुलिस द्वारा तलाशी अभियान दौरान सोनू सिंह  निवासी गली शिव मंदिर बैकसाइड पुराना नारायणगढ़ छेहरटा और गगनदीप सिंह निवासी गांव गगरभाना, निकट सठयाला को हेरोइन सहित गिरफ्तार किया। इसके साथ-साथ दोनों आरोपियों को हेरोइन सप्लाई करने वाला गुरसाहिब सिंह उर्फ ​​साबा निवासी गांव बोपाराए बाज सिंह हाल गली 40 फुट मेडिसिन बाजार छेहरटा को भी गिरफ्तार किया। पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्य शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार आरोपियों को माननीय अदालत में पेश किया गया है और पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।पूछताछ के दौरान आरोपियों के आगे और पीछे के लिंक के बारे में भी खुलासा होने की उम्मीद है। 

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

गुरुद्वारे के बाहर AAP सरपंच के बेटे की हत्या: माथा टेककर बाहर निकलते वक्त मारी गोलियां

जांच करते हुए पुलिस अधिकारी। अमृतसर, 27 अक्टूबर : गत देर रात्रि  आदमी पार्टी  सरपंच …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *