Breaking News

वातावरण को शुद्ध रखने के लिए पौधे लगाएं: डॉ. सतनाम सिंह

अमृतसर, 21 जूलाई: सिविल सर्जन अमृतसर डॉ सुमीत  सिंह के दिशा निर्देशों पर सीनियर मेडिकल अधिकारी डॉ सतनाम सिंह के नेतृत्व में सेहत ब्लॉक पी.एच.सी थरीएवाल में पौधा रोपण से ब्लॉक के समूह स्वास्थ्य केदो में पौधारोपण की शुरुआत की गई। इस दौरान संबोधित करते हुए डॉक्टर सतनाम सिंह ने कहा कि लगातार कट रहे वृक्षों के कारण तापमान निरंतर बढ़ रहा है, जिसका खामियाजा लोगों को तेज गर्मी के रूप में भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने समस्त लोगों से अपील करते हुए कहा कि वातावरण को शुद्ध रखने के लिए खाली जगह पर ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाए। पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी परवरिश भी अच्छी तरह से करें ताकि वह वृक्ष का रूप धारण करके वातावरण को संतुलित कर सकें। इस अवसर पर ब्लॉक एक्सटेंशन एजुकेटर रणजीत कुमार, डॉक्टर कनिका महाजन, अमनपाल सिंह, सरबजीत कौर व अन्य उपस्थित है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

शहीद मदन लाल ढींगरा जी के शहीदी दिवस पर 17 अगस्त को अमृतसर में होगा राज्य स्तरीय समारोह

अमृतसर, 14 अगस्त(राजन):  पंजाब सरकार द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी शहीद मदन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *