Breaking News

पंजाब के राज्यपाल बने गुलाब चंद कटारिया: राजस्थान सरकार में रह चुके गृह मंत्री

पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया 

अमृतसर, 28 जुलाई:राजस्थान सरकार के पूर्व गृह मंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता गुलाबचंद कटारिया को पंजाब का राज्यपाल बनाया गया है। इसके साथ ही वह चंडीगढ़ के प्रशासक का पद भी संभालेंगे। इससे पहले उन्हें पिछले साल फरवरी 2023 में असम का राज्यपाल नियुक्त किया गया था। राज्यपाल के तौर पर यह उनकी दूसरी नियुक्ति है। वहीं, पूर्व राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित का इस्तीफा राष्ट्रपति ने स्वीकार कर लिया है। निजी स्कूल में शिक्षक बनकर अपना जीवन चलाने वाले कटारिया ने पहली बार 1977 में चुनाव लड़ा था। वह उदयपुर शहर सीट से विधायक चुने गए थे। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।  उन्होंने अपने जीवनकाल में कुल 11 चुनाव लड़े, जिनमें से 9 में उन्हें जीत मिली। साल 1998 में वह सादड़ी से सांसद के तौर पर चुनाव जीते। आखिरी चुनाव 2018 में जीतकर वह 15वीं राजस्थान विधानसभा में पहुंचे।

गुलाब चंद कटारिया दो बार राजस्थान के गृहमंत्री रहे

आरएसएस से भी जुड़े रहने वाले गुलाब चंद कटारिया पहली बार साल 1977 में उदयपुर शहर सीट से विधायक चुने गए थे। साल 1998 में गुलाब चंद कटारिया ने उदयपुर छोड़कर सादड़ी से चुनाव जीता था। गुलाबचंद कटारिया राजस्थान में भाजपा सरकारों में शिक्षा मंत्री, पीडब्ल्यूडी मंत्री, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री सहित दो बार राजस्थान के गृहमंत्री रहे हैं। राजस्थान की राजनीति में लंबे अनुभव रखने वाले गुलाब चंद कटारिया भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। 

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा अमृतसर में भिखारियों के विरुद्ध उठाए गए कदमों की सराहना

  राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य सचिव संजीव शर्मा डीसी साक्षी साहनी और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *