
अमृतसर, 29 जुलाई : आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा अमृतसर के पदाधिकारियों की बैठक भाजपा जिलाध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू की अध्यक्षता में भाजपा जिला कार्यालय शहीद हरबंस लाल खन्ना स्मारक में हुई, जिसमें भाजपा कोर ग्रुप के सदस्यों, जिला पदाधिकारियों, जिला मोर्चा अध्यक्षों, मंडल अध्यक्षों आदि ने भाग लिया। इस बैठक में भाजपा पंजाब के संगठन महामंत्री श्रीमंथरी श्रीनिवासुलू विशेष रूप से उपस्थित हुए उनके साथ इस अवसर पर प्रदेश महासचिव राकेश राठौर, के.डी. भंडारी विशेष रूप से उपस्थित हुए। बैठक में आगामी निकाय चुनाव को लेकर सभी पदाधिकारियों से विचार विमर्श किया गया तथा जरुरी दिशा-निर्देश दिए गए।
चुनाव लड़ने की इच्छुक सक्रिय प्रत्याशीयों को फीडबैक के बाद चुनाव मैदान में उतरने का दिया जाएगा मौका
संगठन मंत्री श्रीमंथरी श्रीनिवासुलू ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी पंचायती तथा नगर निगम चुनाव के लिए भाजपा पूरी तरह तैयार है और अपने दम पर अकेले चुनाव लड़ेगी और मजबूती के साथ यह चुनाव लड़े जाएंगे। आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर भावी प्रत्याशी अपनी अपनी वार्ड में बूथ-स्तर तक के संगठनात्मक ढांचे की सरंचना और उसके विस्तार पर कार्य करें। उन्होंने कहा कि भाजपा इस बार नगर निगम चुनाव में अमृतसर की सभी निगम सीटों पर अपने प्रत्याक्षी उतारेगी। उन्होंने कहा कि जो भी प्रत्याशी सक्रिय हैं और चुनाव लड़ने की इच्छुक होंगें, उन्हें भारतीय जनता पार्टी द्वारा फीडबैक प्राप्त करने के बाद चुनाव मैदान में उतरने का मौका दिया जाएगा।
पंजाब सरकार ने अमृतसर की हालत बनाई बद से बदतर
हरविंदर सिंह संधू ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान तथा आम आदमी पार्टी पंजाब की सरकार पर बरसते हुए कहा कि गुरुनगरी अमृतसर जो कि दुनिया भर से आने वाले श्रद्धालुओं तथा पर्यटकों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र है और ऐसे पवित्र तथा धार्मिक शहर को कूड़े तथा गंदगी के ढेर में बदलने के लिए पंजाब की भगवंत मान सरकार जिम्मेवार है। अमृतसर शहर की 85 वार्डों में गंदगी के अंबार लगे हैं और सीवरेज बंद होने तथा पीने के गंदे पानी से जनता का जीना दुश्वार हो चुका है। शहर की सड़कों की हालत खस्ता है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि जनता से जुड़े मुद्दों को तथा जनता की समस्याओं को लेकर सड़कों पर उतरें तथा उन्हें हल करवाए।
यह पदाधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर जिला महामंत्री सलिल कपूर व संजीव कुमार, सुखमिंदर सिंह पिंटू, डॉ. राम चावला, कुमार अमित, हरजिंदर सिंह ठेकेदार, बख्शी राम अरोड़ा, डॉ. जसविंदर सिंह ढिल्लों, केवल गिल, रीना जेटली, राकेश गिल, आनंद शर्मा, राजेश हनी, अमन ऐरी, अविनाश जॉली, अलका शर्मा, उपाध्यक्ष संजीव खोसला, संजय शर्मा, परमजीत सिंह बतरा, मीनू सहगल, सरबजीत सिंह शंटी, ओम प्रकाश अनार्य, सचिव मंजीत कौर थिंद, सविता महाजन, नरिंदर गोल्डी, मनोहर सिंह सैनी, जसपाल सिंह शंटू, इंद्रजीत सिंह बासरके, राजबीर सिंह मुधल, प्रतीक कपूर, सन्नी राजपूत, विक्की कपूर, राज कुमार, कवलजीत सिंह सन्नी, डॉली भाटिया, डॉ. नीरज शर्मा, अमित महाजन, मनीष महाजन, एडवोकेट लवली शर्मा, यशपाल शोरी, मंडल अध्यक्ष सुधीर श्रीधर, रोमी चोपड़ा, मोनू महाजन, किशोर रैना, राज कुमार शर्मा, ऋषि चोपड़ा, लखबीर सिंह, दर्शन लाल, सुधीर अरोड़ा, राकेश महाजन, वरिंदर सिंह स्वीटी, शक्ति कल्याण, विक्रम दंदोना आदि उपस्थित थे।
‘अमृतसर न्यूज़ अपडेटस” की व्हाट्सएप पर खबर पढ़ने के लिए ग्रुप ज्वाइन कर