Breaking News

राहुल बोले,मेरे खिलाफ ईडी रेड की प्लानिंग:मुझे इंतजार, चाय-बिस्किट मेरी तरफ से

अमृतसर,2 अगस्त : नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने दावा किया है कि उनके खिलाफ एनफोर्समेंट डायरेक्टरोट (ईडी ) रेड की प्लानिंग हो रही। राहुल ने गुरुवार देर रात 1:52 बजे X पर की गई एक पोस्ट में यह दावा किया।उन्होंने लिखा- टू-इन-1 को संसद में मेरा चक्रव्यूह भाषण पसंद नहीं आया। ईडी के अंदरूनी सूत्रों ने मुझे बताया कि मेरे खिलाफ रेड की योजना बनाई जा रही है। मैं ईडी अधिकारियों का बांहें फैलाकर इंतजार कर रहा हूं। चाय और बिस्किट मेरी तरफ से ।

राहुल गांधी ने देर रात x पर यह पोस्ट किया।

राहुल ने कहा था,6 लोग देश को चक्रव्यूह में फंसा रहे

राहुल ने 29 जुलाई को संसद सत्र के दौरान बजट
2024-25 पर लोकसभा में भाषण दिया था। इसी दौरान उन्होंने बजट की तुलना महाभारत के चक्रव्यूह से की। उन्होंने कहा कि छह लोगों का एक ग्रुप पूरे देश को चक्रव्यूह में फंसा रहा है। ये 6 लोग, नरेंद्र मोदी, अमित शाह, मोहन भागवत, अजित डोभाल, अडाणी और अंबानी हैं। राहुल ने कहा था,हजारों साल पहले कुरुक्षेत्र में अभिमन्यु को चक्रव्यूह में फंसाकर 6 लोगों ने मारा था। चक्रव्यूह का दूसरा नाम है- पद्मव्यूह, जो कमल के फूल के शेप में होता है। इसके अंदर डर और हिंसा होती है। 21 वीं सदी में एक नया ‘चक्रव्यूह’ रचा गया है- वो भी कमल के फूल के रूप में तैयार हुआ है। इसका चिह्न प्रधानमंत्री अपने सीने पर लगाकर चलते हैं। अभिमन्यु के साथ जो किया गया वह भारत के साथ किया जा रहा है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

“आप ” नेताओं ने कांग्रेस नेता बाजवा का पुतला जला निकाला विरोध प्रदर्शन, बाजवा  के बयान को बताया अपमानजनक

रोष प्रदर्शन करते हुए आम आदमी पार्टी के नेतागण। अमृतसर, 13 फरवरी(राजन): आम आदमी पार्टी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *