
अमृतसर, 5 सितंबर :पुलिस ने 2.700 किलोग्राम हेरोइन के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपी बाइक पर सवार होकर उसे सप्लाई करने जा रहे थे। आरोपी यह हेरोइन पाकिस्तान से मंगवाते थे। पुलिस उनके बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक जांच रही है। पुलिस स्टेशन लोपोके की निगरानी में गुप्त सूचना के आधार पर लवप्रीत सिंह, जसबीर सिंह निवासी धारीवाल गांव और जसकरण सिंह निवासी गांव लाहियां को गिरफ्तार किया गया। तीनों पाकिस्तान से हेरोइन मंगवाते हैं और सप्लाई करते थे। पुलिस के मुताबिक यह हेरोइन पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए तीन हिस्सों में मंगवाई गई थी। जिसके बारे में पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी।
आरोपियों की संपत्ति की भी वेरिफिकेशन की जा रही

मुख्य अधिकारी लोपोके ने तुरंत कार्रवाई करते हुए लवप्रीत सिंह, जसबीर सिंह और जसकरण सिंह को 2 किलो 7 ग्राम हेरोइन और एक सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों की आगे पीछे की कड़ियों की गहनता से तलाश की जा रही है। जिसकी भी संलिप्तता उजागर होगी उसके विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी। इसके अलावा गिरफ्तार आरोपियों की काली कमाई से बनाई गई संपत्ति की भी वेरिफिकेशन की जा रही है।अगर ऐसी कोई संपत्ति पाई गई तो उसे तुरंत जब्त कर लिया जाएगा।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News