Breaking News

पंजाब के चीफ सेक्रेटरी ने श्री दरबार साहिब और श्री दुर्गियाणा मंदिर में टेका माथा

अमृतसर, 13 अक्टूबर: पंजाब के नवनियुक्त मुख्य सचिव केएपी सिन्हा ने आज श्री दरबार साहिब और दुर्गियाणा मंदिर में माथा टेका। इस अवसर पर शिरोमणि कमेटी और दुर्गियाणा मंदिर कमेटी की ओर से मुख्य सचिव को सम्मानित भी किया गया।मुख्य सचिव सिन्हा ने कहा कि नए पद की जिम्मेदारी संभालने के बाद वह गुरुघर का आशीर्वाद लेने और राज्य केलोगों की सेवा के लिए आभार व्यक्त करने आए हैं। उन्होंने कहा कि भगवान ने उन्हें पंजाब के लोगों की ईमानदारी और समर्पण के साथ सेवा करने का आशीर्वाद दिया है। उन्होंने कहा कि वह अपनी जिम्मेदारी को सेवा के तौर पर निभाएंगे। इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर अमृतसर साक्षी साहनी, एसडीएम मनकंवल सिंह चहल और डीसीपी हरप्रीत सिंह मंडेर भी मौजूद थे।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

श्री गुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आसपास ड्रोन उड़ाने पर पूरी तरह बैन: और भी आदेश किए जारी

एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट रूपिंदर पाल सिंह की फाइल फोटो।  अमृतसर, 8 मार्च: एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *