Breaking News

फ्लाइट कैंसिल करने पर एयरपोर्ट पर हंगामा: पैसेंजर को 6 घंटे इंतजार करवाने पर यात्री भड़के

अमृतसर, 17 नवंबर : एयरपोर्ट पर शनिवार देर रात फ्लाइट IX-191 रात 12 बजे कैंसिल होने पर यात्रियों ने हंगामा कर दिया। इस फ्लाइट में यात्री करीब 6 घंटे तक उड़ान भरने के इंतजार में बैठे रहे। फ्लाइट कैंसिल होने की जानकारी मिलते ही यात्री भड़क गए। एयरलाइन के पास माफी मांगने के अलावा कोई जवाब नहीं था। एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट संख्या IX-191 को शनिवार शाम करीब 7 बजे अमृतसर एयरपोर्ट से उड़ानभरनी थी। यह फ्लाइट अमृतसर से दुबई जाने वाली थी। यात्री तय समय पर एयरपोर्ट पहुंचे और अपना चेक-इन भी कराया। करीब 1 घंटे पहले यानी शाम करीब 6 बजे यात्रियों को फ्लाइट में बैठाया गया ताकि विमान तय समय पर उड़ान भर सके। लेकिन विमान ने उड़ान नहीं भरी ।मिलन कपूर ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि फ्लाइट में पानी देने वाला कोई नहीं था। तीन घंटे बाद यात्रियों का सब्र टूटने लगा। 9 बजे यात्रियों ने फ्लाइट के अंदर हंगामा करना शुरू कर दिया। लेकिन एयरलाइंस ने कहा कि फ्लाइट जल्द ही उड़ान भरेगी। इतना ही नहीं, जब फ्लाइट में क्रू का समय खत्म हो गया तो उन्हें भी बदल दिया गया। लेकिन यात्रियों को सही जानकारी नहीं दी गई।

फ्लाइट कैंसिल करने की अभी तक जानकारी नहीं

तनवीर सिंह ने बताया कि फ्लाइट में करीब 184 यात्री
थे। फ्लाइट पूरी तरह से भरी हुई थी। रात 11 बजे सभी
यात्री शोर मचाने लगे। फ्लाइट के यात्रियों ने स्टाफ पर सही जानकारी देने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। 6 घंटे तक विमान में बैठने के बाद जानकारी मिली कि आज फ्लाइट कैंसिल हो गई है।एयरलाइंस ने अभी तक यह जानकारी साझा नहीं की है कि यह फ्लाइट क्यों कैंसिल हुई। वहीं यात्रियों ने एयरलाइंस पर अपना गुस्सा निकाला कि अगर फ्लाइट कैंसिल ही करनी थी तो उन्हें इतने समय तक विमान में क्यों बैठाया गया।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

नवजोत सिद्धू अचानक दिल्ली में प्रियंका गांधी से मिले; पंजाब कांग्रेस में हलचल

नवजोत सिद्धू द्वारा पोस्ट की गई प्रियंका गांधी के साथ तस्वीर। अमृतसर, 10 अक्टूबर :पूर्व …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *