जिला प्रशासन किसानों के साथ खड़ा है

अमृतसर, 4 दिसंबर : डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी ने दिल्ली कटरा एक्सप्रेस हाईवे के लिए नेशनल हाईवे द्वारा अधिग्रहीत की गई जमीन को लेकर भारतीय किसान यूनियन उगराहां के साथ एक अहम बैठक की। इस बैठक में जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी संदीप मल्होत्रा, बीडीपीओ मलकीत सिंह, एस.डी.ओ. जल आपूर्ति अभिषेक कुमार, नेशनल हाईवे से विशाल गौतम, भारतीय किसान यूनियन उगराहां के अध्यक्ष परविंदर सिंह, सचिव जगजीवन सिंह, सचिव कुलबीर सिंह, अजीत सिंह और अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे। बैठक के दौरान डिप्टी कमिश्नर ने भारतीय किसान यूनियन उगराहां को आश्वासन दिया कि जिला प्रशासन उनके साथ खड़ा है और उन्हें किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ेगा। डीसी ने राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों को अधिग्रहीत भूमि का समय पर भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन उगराहां के अध्यक्ष परविंदर सिंह ने कुछ अन्य मांगें भी डीसी के ध्यान में लाईं, जिस पर डीसी ने आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा। बैठक में उपस्थित किसानों से डीसी ने कहा कि यदि किसी किसान को कम भुगतान की शिकायत है तो वह मध्यस्थ के पास जा सकता है। डीसी ने किसानों को आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन उनकी जायज मांगों को पूरा करने के लिए सदैव तत्पर है।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News