Breaking News

सुखबीर बादल फिर बने अकाली दल के प्रधान: 5 महीने बाद पद पर वापसी

अमृतसर,12 अप्रैल:सुखबीर सिंह बादल एक बार फिर शिरोमणि अकाली दल के प्रधान बन गए हैं। अमृतसर में श्री दरबार साहिब परिसर में बने तेजा सिंह समुद्री हॉल में पार्टी की बैठक में सर्वसम्मति के साथ इसका फैसला लिया गया। कार्यकारी प्रधान बलविंदर सिंह भूंदड़ ने इस दौरान उनके नाम को प्रपोज किया। इस चुनाव के लिए बादल के खिलाफ किसी ने भी अपना नाम प्रपोज नहीं किया। इसके बाद सर्वसम्मति के साथ सुखबीर बादल को प्रधान चुन लिया गया। अकाली नेता और इन चुनावों के लिए चुने गए रिटर्निंग ऑफिसर गुलजार सिंह  रणिके ने बैठक के बीच बादल के नाम पर मोहर लगा दी। बादल ने करीब 5 महीने पहले शिरोमणि अकाली दल प्रमुख के पद से इस्तीफा दिया था, क्योंकि उन्हें तनखैया घोषित किया गया था। इस दौरान श्री दरबार साहिब में सजा भुगतते हुए उन पर गोली भी चलाने की कोशिश की गई थी, लेकिन वह बच गए थे।

सबसे बड़ी चुनौती: धार्मिक विवाद और सियासी
उथल-पुथल के बीच वापसी

सुखबीर बादल ने 16 नवंबर 2024 को पार्टी अध्यक्ष
पद से इस्तीफा दे दिया था। तब उन्हें अकाल तख्त द्वारा
‘तनखैया’ (धार्मिक दोषी) घोषित किया गया था। 2 दिसंबर 2025 को अकाल तख्त जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने सुखबीर समेत पूरी मौजूदा पार्टी नेतृत्व को “पार्टी चलाने के अयोग्य” बताया था। इसके बाद, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी  ने ज्ञानी रघबीर सिंह को उनके पद से हटा दिया और उनकी जगह जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज को नियुक्त किया। शिरोमणि अकाली दल प्रवक्ता दलजीत सिंह चीमा पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि पार्टी नेतृत्व पहले ही अकाल तख्त के निर्देशानुसार धार्मिक दंड भुगत चुका है। जब कोई धार्मिक सजा भुगत लेता है, तो वह पवित्र हो जाता है और पुरानी बातों को समाप्त माना जाता है। अकाली दल के सीनियर नेताओं का मानना है कि अकाल तख्त का निर्देश अब भी प्रभावी है। अकाल तख्त ने स्पष्ट रूप से कहा था कि पार्टी को नया नेता चुनना चाहिए, क्योंकि मौजूदा नेतृत्व अयोग्य है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

पंजाब कैबिनेट में फेरबदल: मंत्री हरभजन से बिजली विभाग वापस लिया, संजीव अरोड़ा को दी जिम्मेदारी

कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की फाइल फोटो।  अमृतसर,18 अगस्त:पंजाब में हम अभी पार्टी की सरकार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *