Breaking News

नगर निगम अमृतसर: मेयर चुनाव को लेकर हाई कोर्ट में अब 7 मई को होगी सुनवाई 

नगर निगम अमृतसर कार्यालय की तस्वीर।

अमृतसर,21 अप्रैल(राजन): नगर निगम अमृतसर मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के हुए चुनाव में धक्केशाही को लेकर कांग्रेसी पार्षद विकास सोनी द्वारा दायर की गई याचिका पर आज सुनवाई नही हो पाई है। कांग्रेसी  पार्षद विकास सोनी द्वारा 27 जनवरी  को माननीय पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट में मामला दायर किया था। जिस पर आगे की तारीख ही मिलती रही है।आज पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट की डबल बेंच के न्यायाधीश सुधीर सिंह और न्यायाधीश सुखविंदर कौर की अदालत में अधिक केस होने के कारण सुनवाई नहीं हो पाई। अब इस केस पर अगली सुनवाई 7 मई को होगी।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने शहीद उधम सिंह कॉलोनी में गलियां बनवाने के विकास कार्य का किया उद्घाटन

विधायक डॉ गुप्ता ने सीवरेज समस्या को पूरी तरह से हल करने के लिए अधिकारियों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *