Breaking News

पाकिस्तानी नागरिकों का आज वीजा खत्म: मेडिकल वीजा वालों को 29 तक मोहलत

वापस जाते हुए पाकिस्तान नागरिक।

अमृतसर,27 अप्रैल:भारत में वीजा लेकर आए पाकिस्तानी नागरिकों के लिए आज  देश छोड़ने की अंतिम तिथि है। केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में जारी निर्देशों के अनुसार, जिन पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा समाप्त हो चुका है या जिनका लॉन्ग टर्म वीजा अब तक स्वीकृत नहीं हुआ है, उन्हें तुरंत भारत छोड़कर वापस पाकिस्तान लौटने का आदेश दिया गया था। जबकि, मेडिकल वीजा पर भारत आए पाकिस्तानी नागरिकों को वापस लौटने के लिए 29 अप्रैल तक का समय दिया गया है। इसी के चलते आज भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के अटारी-वाघा गेट पर पाक नगारिक पहुंच रहे हैं। कई परिवार अपने सामान के साथ लाइन में लगे नजर आए। इनमें बड़ी संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग और छोटे बच्चे भी शामिल हैं। कई
लोग भावुक होकर अपने भारतीय रिश्तेदारों से विदा ले रहे हैं।

अब तक 537 पाकिस्तानी और 850 भारतीय लौटे

वापस जाते हुए पाकिस्तान नागरिक।

पंजाब पुलिस के प्रोटोकॉल ऑफिसर अरुण कुमार केअनुसार आज, रविवार को 237 के करीब पाकिस्तानीनागरिक वापस रवाना हुए। जबकि, 116 भारतीय आज वापस लौटे। अभी तक कुल 537 के करीब पाकिस्तानी नागरिक वापस जा चुके हैं और 850 के करीब भारतीय नागरिक भी वापस लौट चुके हैं।

वापस जाते हुए पाकिस्तान नागरिक।

अमृतसर की टूरिज्म इंडस्ट्री काफी प्रभावित

पहलगाम घटना  के कारण भारत-पाकिस्तान के बीच बने तनावपूर्ण माहौल की दहशत से अमृतसर की टूरिज्म इंडस्ट्री काफी प्रभावित हुई है।इस घटना से लेकर अब तक दक्षिण भारत की तरफ से आने वाले पर्यटकों ने होटलों में करवाई गई 60 फीसद बुकिंग रद करवा दी है। मौजूदा समय में होटलों के अंदर 15 फीसद पर्यटक ही रह गए हैं।

‘अमृतसर न्यूज़ अपडेटस” की व्हाट्सएप पर खबर पढ़ने के लिए ग्रुप ज्वाइन कर

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

वाहन रजिस्ट्रेशनऔर ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़ी 29 तरह की सेवाएं अब सर्विस सेंटरों पर मिलेंगी

आरटीए ने सेवा केंद्रों के कर्मचारियों को दिया  प्रशिक्षण  आरटीए  खुशदिल सिंह सेवा केन्द्रों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *