Breaking News

पंजाब सरकार द्वारा नशा मुक्ति के लिए युद्ध स्तर पर कार्य किए जा रहे: करमजीत सिंह रिंटू

अमृतसर, 18 मई (राजन): इंप्रूवमेंट ट्रस्ट अमृतसर के चेयरमैन करमजीत सिंह रिंटू ने आज पंजाब सरकार के  युद्ध नशों विरुद्ध के तहत उत्तरी विधानसभा क्षेत्र की वार्ड नंबर 17 और वार्ड नंबर 61 के क्षेत्र में कार्यक्रम के दौरान नशे के विरुद्ध लोगों को शपथ दिलवाई और अलग-अलग क्षेत्र में नशा मुक्ति यात्रा निकाली गई।

इस अवसर पर करमजीत सिंह और रिंटू ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा नशा मुक्ति के लिए युद्ध स्तर पर कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा नशा मुक्ति के लिए 31 मई तक डेडलाइन दी हुई है। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस द्वारा प्रतिदिन नशा तस्करों की कमर तोंड़ी जा रही है और भारी मात्रा में हेरोइन बरामद की जा रही है। उन्होंने कहा कि लोगों के सहयोग से पंजाब को नशा मुक्त किया जाएगा। इस अवसर पर सीनियर डिप्टी मेयर प्रियंका शर्मा, रितेश शर्मा ,वार्ड नंबर 17 के इंचार्ज अनेक सिंह, वार्ड नंबर 61 के इंचार्ज रजनीश शर्मा, बलविंदर काला, एसएचओ हरविंदर सिंह, आम आदमी पार्टी के वॉलिंटियर्स और भारी संख्या में क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

कॉमनवेल्थ खेलों में रजत पदक जीतकर लवप्रीत सिंह ने देश का नाम किया रोशन:गांव बल्ल सचंदर के युवा खिलाड़ी की शानदार उपलब्धि पर डीसी ने दी बधाई

लवप्रीत सिंह बधाई देते हुए लोग। अमृतसर, 4 अगस्त(राजन):स्कॉटलैंड के शहर ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *