Breaking News

नगर निगम मुलाजिम मनाएंगे काली होली : आशु नाहर

निगम यूनियनों ऑटो वर्कशॉप में जमकर किया रोष प्रदर्शन


अमृतसर,27मार्च (राजन): नगर निगम की यूनियनों द्वारा अपनी मांगों को लेकर निगम की  ऑटो वर्कशॉप में जमकर रोष प्रदर्शन किया गया। म्युनिसिपल यूथ इंप्लाइज फेडरेशन के प्रधान आशु नाहर ने कहा कि  नगर निगम मुलाजिम इस बार काली होली मनाएंगे। उन्होंने कहा कि नगर निगम के मेयर कर्मजीत सिंह रिंटू ने मुलाजिमों प्रति हिटलर रवैया बनाए रखा हुआ है। उन्होंने कहा कि बार-बार  मुलाजिमों की मांगों को लेकर मेयर व निगम कमिश्नर को मांग पत्र दिए गए हैं किंतु मांगे नहीं मानी जाती। उन्होंने  कहा कि पहले निगम प्रशासन को यूनियनों द्वारा पूरा सहयोग दिया गया है। इस बार लिखित रूप से मांगे मनवा कर ही हड़ताल समाप्त की जाएगी।  इस अवसर पर राजकुमार राजू, हरजिंदर सिंह वालिया, संजय खोसला, राज कल्याण, सुरेंद्र टोना, नरेंद्र गोल्डी, दीपक गिल यूनियनों के अन्य पदाधिकारियों के साथ साथ वाल्मिक समाज के भी प्रतिनिधि मौजूद थे।

About amritsar news

Check Also

इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के क्षेत्र से प्रतिदिन 121 टन कूड़ा उठाने के अलाट किए गए टेंडर की अहम सुनवाई हाई कोर्ट में  कल 12 अगस्त को होगी

अमृतसर,11 अगस्त (राजन):नगर निगम ने शहर में कूड़ा प्रबंधन को लेकर प्रतिदिन 121 टन डोर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *