Breaking News

विजिलेंस ब्यूरो में 14 डी.एस.पी. अधिकारियों के किए तबादले

अमृतसर,23 अक्टूबर : पंजाब सरकार ने  विजिलेंस ब्यूरो में 14 डी.एस.पी. अधिकारियों के तबादले करने के आदेश जारी किए हैं।

जारी किए गए आदेशों के अनुसार  केवल कृष्ण को डीएसपी विजिलेंस ब्यूरो, रेंज अमृतसर, शरणजीत सिंह को डी.एस.पी. विजिलेंस ब्यूरो यूनिट गुरदासपुर, सुरिंदर सिंह को डी.एस.पी. विजिलेंस ब्यूरो, यूनिट तरनतारन, अश्वनी कुमार को डी.एस.पी. विजिलेंस ब्यूरो, यूनिट जालंधर, मनदीप सिंह को डीएसपी विजिलेंस ब्यूरो, यूनिट होशियारपुर, लखविंदर सिंह को डीएसपी विजिलेंस ब्यूरो, यूनिट शहीद भगत सिंह नगर, लवप्रीत सिंह को डीएसपी विजिलेंस ब्यूरो, यूनिट लुधियाना, जतिंदर पाल सिंह को डीएसपी विजिलेंस ब्यूरो, रेंज पटियाला में तैनात किया गया है।

हरमिंदर सिंह को डीएसपी विजिलेंस ब्यूरो, यूनिट संगरूर, सोहन सिंह को डीएसपी विजिलेंस ब्यूरो, रेंज फिरोजपुर, अनूप कुमार को डीएसपी विजिलेंस ब्यूरो, यूनिट फिरोजपुर, विनोद कुमार को डीएसपी विजिलेंस ब्यूरो, यूनिट फरीदकोट, तेजिंदरपाल सिंह को डीएसपी विजिलेंस ब्यूरो, यूनिट रूपनगर तथा हरीश कुमार को डीएसपी (मुख्यालय), विजिलेंस ब्यूरो, पंजाब का अतिरिक्त कार्यभार तथा डीएसपी आईवीसी एवं एस.यू, विजिलेंस ब्यूरो पंजाब लगाया गया है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने खडूर साहिब में मत्था टेका:निशान-ए-सिखी संस्थान के प्रयासों की सराहना की

खडूर साहिब, 8 फरवरी:पंजाब के राज्यपाल  गुलाब चंद कटारिया ने आज जिला तरन तारन के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *