
अमृतसर,21 नवंबर: पुलिस ने 72 घंटों के भीतर तीसरा एनकाउंटर किया है। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि हथियारबंद डकैती के दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि कार्रवाई के दौरान आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग की। इसमें एक आरोपी घायल हो गया और उसे इलाज के लिए तुरंत अस्पताल भेजा गया। जानकारी के अनुसार, 14 नवंबर को मकबूलपुरा क्षेत्र
में एक महिला को बंदूक के बल पर लूट लिया गया था।
इस मामले में जासूसी और हथियार एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने तेजी से छानबीन कर दो आरोपियों जसकीरत सिंह उर्फ साहिल और अनमोल बूटा सिंह को पकड़ लिया। जांच में खुलासा हुआ कि जसकीरत सिंह ने घटना में इस्तेमाल की.गई ऑस्ट्रिया- मेड ग्लॉक पिस्टल छिपाई थी।
आरोपी के पैर में गोली लगी
जब पुलिस टीम ने हथियार बरामद करने के लिए आरोपी के बताए स्थान पर पहुंची, तो जसकीरत सिंह ने अचानक छिपाई हुई पिस्टल से फायरिंग शुरू कर दी। टीम को बचाते हुए थाना मकबूलपुरा के इंचार्ज ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसकी तुंरत इलाज सुनिश्चित किया।
आरोपी पर पहले भी तरनतारन और लोपोके क्षेत्रों में कई अपराधों में शामिल रहे
जांच में पता चला कि आरोपी पर पहले भी तरनतारन
और लोपोके क्षेत्रों में कई अपराधों में शामिल रहे हैं, जिनमें गोलियों की फायरिंग और लूट के मामले शामिल हैं। इसके अलावा, दोनों का विदेशी गैंगस्टर गुरदेव जैसल के साथ संबंध है और वह उसके निर्देशों पर अपराध कर रहे थे। पुलिस ने आरोपी से ऑस्ट्रिया – मेड 9mm ग्लॉक पिस्टल बरामद की। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी और पंजाब पुलिस आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर प्रयास करेगी।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News