Breaking News

छतो पर यूनीपोल लगा विज्ञापन लगाने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, रंजीत एवेन्यू एलिवेटेड रोड के आस पास, दुबुर्जी से विज्ञापन हटाए

अमृतसर,7 अप्रैल (राजन): नगर निगम के विज्ञापन विभाग द्वारा प्राइवेट बिल्डगो की छतो पर यूनिपोलो के ढंग के लोहे के शिकंजे बनाकर विज्ञापन लगा कर नगर निगम को चूना लगाने वालों पर शिकंजा कस दिया है।

विज्ञापन विभाग के सेक्टरी सुशांत भाटिया की देखरेख में विज्ञापन विभाग की टीम तथा पुलिस बल के साथ ऐसी थर्ड पार्टी विज्ञापन लगाकर खुद ही आमदनी या करने वालों के विज्ञापनों को उखाड़ दिया गया।

सुशांत भाटिया ने बताया कि  आज टीम द्वारा रंजीत एवेन्यू, एलिवेटेड रोड के आस पास, दुबुर्जी क्षेत्र में बड़े पैमाने पर कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि नगर निगम को  पिछले लंबे समय से टैक्स ना अदा करके थर्ड पार्टी विज्ञापन लगाने वालों पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

About amritsar news

Check Also

एयरपोर्ट रोड पर ट्रैफिक सिग्नल लाइट्स ना लगने का सांसद औजला  ने निगम कमिश्नर समक्ष उठाया मुद्दा : रोड पर लोग ट्रैफिक जाम में फंसे

अमृतसर,10 अक्टूबर (राजन): अमृतसर से लोकसभा सांसद गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि एयरपोर्ट रोड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *