Breaking News

अमृतसर के खासा और वरपाल ब्लॉक समिति चुनाव रद्द

विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल मतदान करते हुए ।

अमृतसर,14 दिसंबर:पंजाब में जिला परिषद व ब्लॉक समिति चुनाव के लिए वोटिंग जारी है। वोटिंग शाम 4 बजे तक चलेगी। जिला अमृतसर में दोपहर 12:00 बजे तक जिला परिषद व ब्लॉक समिति चुनाव के लिए 14 प्रतिशत मतदान हुआ है। चुनाव EVM मशीन नहीं, बल्कि बैलेट पेपर के जरिए हो रहे हैं। इस बीच अमृतसर के खासा और वरपाल गांव पंचायत  समिति की चुनाव प्रक्रिया रद्द कर दी गई है। खासा गांव पंचायत समिति यहां AAP उम्मीदवार का चुनाव चिह्न गलत छपा था। आप उम्मीदवार सुखविंदर कौर के नाम के आगे तकड़ी का निशान था। दोनों ब्लॉक समिति के वैलेट पेपर की प्रिंटिंग में गलती होने के कारण चुनाव रद्द कर दिया गया है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

ज़िला प्रशासन ने 101 नवजन्मी लड़कियों के साथ मनाई लोहड़ी :हमारी बेटियां हर फील्ड में नाम कमा रही हैं: हरभजन सिंह

अमृतसर, 12 जनवरी:(राजन):कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई टी ओ और उनकी पत्नी  सुहिंदर कौर ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *