Breaking News

पंजाब सरकार ने एक आईएएस और दो पीसीएस अधिकारियों के किए तबादले

अमृतसर, 8 जनवरी:पंजाब में अधिकारियों के तबादले लगातार जारी है, इसी कड़ी के तहत पंजाब सरकार ने आज एक आई.ए.एस. व 2 पी.सी.एस. अधिकारियों के और तबादले किए हैं। जिन अधिकारियों के तबादले हुए हैं, उनमें अक्षिता गुप्ता, कमिश्नर नगर निगम फगवाड़ा को निदेशक इन्फार्मेशन एंड पब्लिक रिलेशन तैनात किया गया है। इस पद पर पहले विमल कुमार सेतिया आई.ए.एस. तैनात थे। 

कपूरथला एडिशनल डिप्टी कमिश्नर नवनीत कौर को फगवाड़ा नगर निगम कमिश्नर के पद पर अडिशनल चार्ज दिया गया है, इस पद पर पहले अक्षिता गुप्ता तैनात थी। इसके अलावा पी.सी.एस. अधिकारी दिपांकर गर्ग को प्रबंध निदेशक पंजाब एग्रो . इंडस्ट्री का एडिशनल चार्ज दिया गया है। 

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

गुरु नानक देव विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 पर ‘खेलो इंडिया संवाद’ का आयोजन

अमृतसर, 27 अगस्त(राजन):गुरु नानक देव विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एन.एस.एस.) इकाई द्वारा उप-कुलपति प्रो. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *