Breaking News

बजट 2026, अमृतसर , लुधियाना,जालंधर की इंडस्ट्री को फायदा: एक्सपोर्ट में मदद मिलेगी

अमृतसर, 1 फरवरी:पंजाब के लिए केंद्र सरकार के 2026 के बजट में कई घोषणाएं हुईं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में कहा है कि किसानों को गेहूं और धान की खेती से आगे बढ़ने के लिए तिलहन और दलहन की खेती पर खास प्रोत्साहन राशि मिलेगी। इससे उन किसानों को सीधा फायदा होगा, जो अलग-अलग फसलें उगाने का फैसला करेंगे। सरकार ने छोटे और मध्यम उद्योगों यानी MSME सेक्टर के लिए निवेश की सीमा भी बढ़ा दी है। इससे लुधियाना,
जालंधर और अमृतसर जैसे शहरों में चल रहे उद्योगों को फायदा मिलेगा। अब इन उद्योगों को पहले से ज्यादा लोन और सरकारी मदद मिल सकेगी।

इसके अलावा लुधियाना के होजरी और जालंधर की खेल सामग्री जैसे पंजाब के उत्पादों को विदेशों में बेचने के लिए सरकार मदद करेगी। इसके लिए चैंपियंस पोर्टल पर एक अलग ‘निर्यात डेस्क’ बनाई जाएगी, ताकि कारोबारी आसानी से अपने सामान को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर बेच सकें।

रेल सुविधा को बेहतर बनाने के लिए बजट में 7 नए
हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर बनाने की घोषणा की गई है। साथ ही उत्तर भारत में लॉजिस्टिक्स सुधारों से पंजाब का सामान अब बंदरगाहों तक कम खर्च में और जल्दी पहुंच सकेगा।

चैंपियंस 2.0 का विस्तार

सरकार ने घोषणा की है चैंपियंस पोर्टल को अब AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) और मशीन लर्निंग के साथ अपग्रेड किया जाएगा। इससे MSMEs की शिकायतों का समाधान और भी तेजी से होगा। अब सिस्टम खुद ही उन क्षेत्रों की पहचान करेगा, जहां छोटे उद्योगों को कच्चा माल मिलने में दिक्कत हो रही है।

‘एक्सपोर्ट हब’ के रूप में विकास

वित्त मंत्री ने कहा कि चैंपियंस पोर्टल के जरिए अब छोटे उद्योगों को सीधे विदेशी बाजारों से जोड़ा जाएगा। लुधियाना के होजरी उत्पाद या जालंधर के खेल सामग्री जैसे उत्पादों को वैश्विक ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर लाने के लिए इस पोर्टल पर एक विशेष ‘निर्यात डेस्क’ (Export Desk) बनाई जाएगी।

क्रेडिट गारंटी और आसान ऋण

चैंपियंस पोर्टल अब बैंकों के साथ और गहराई से जुड़ेगा। पोर्टल पर पंजीकृत उद्यमों के प्रदर्शन के आधार पर उन्हें बिना किसी अतिरिक्त कागजी कार्रवाई के
‘प्री अप्रूव्ड क्रेडिट’ की सुविधा दी जाएगी।

वित्त मंत्री ने उल्लेख किया कि चैंपियंस पोर्टल अब राज्यों के विशिष्ट औद्योगिक क्लस्टर (जैसे पंजाब के स्टील या साइकिल उद्योग) के लिए एक डेटा डैशबोर्ड का काम करेगा। इससे सरकार को यह समझने में मदद मिलेगी कि किस विशेष क्षेत्र सब्सिडी और नई मशीनों की जरूरत है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने खडूर साहिब में मत्था टेका:निशान-ए-सिखी संस्थान के प्रयासों की सराहना की

खडूर साहिब, 8 फरवरी:पंजाब के राज्यपाल  गुलाब चंद कटारिया ने आज जिला तरन तारन के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *