Breaking News

कार पार्किंग को लेकर पुलिस से भिड़ा परिवार: गाली-गलौज के बाद धक्कामुक्की हुई; एडीसीपी ट्रैफिक ने पुलिस ए एस आई को किया सस्पेंड

अमृतसर,7 फरवरी: क्रिस्टल चौक पर पार्किंग को लेकर ट्रैफिक पुलिस और एक व्यक्ति के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ। शुक्रवार की शाम क्रिस्टल चौक पर अपनी बच्ची अमानया (12) और पत्नी मोनिका के साथ चाट खाने पहुंचे होटल कारोबारी रमन कुमार से ट्रैफिक पुलिस के कर्मियों ने हाथापाई कर डाली। विवाद फुटपाथ से कार हटाने को लेकर हुआ । रमन परिवार के साथ गाड़ी को रॉन्ग साइड में खड़ी कर बृजवासी चाट भंडार पर चाट खाने चला गया। इसी दौरान ट्रैफिक पुलिसकर्मी पहुंचे।

इसी बीच दोनों के बीच गाली-गलौज हुई। माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया था, जिससे दोनों के बीच धक्का-मुक्की की भी नौबत आ गई। हालांकि, परिवार की महिलाएं व्यक्ति को पुलिस से भिड़ने से रोकती रहीं। उनका आरोप था कि पुलिसकर्मी ने थप्पड़ मारा है। जबकि, पुलिसकर्मी को भी दूसरे पुलिसवालों ने समझाकर अलग किया और ड्यूटी पर ध्यान देने को कहा।

अंत में पुलिस उस व्यक्ति की गाड़ी को टोइंग वैन में जोड़कर उठा ले गई। इस पूरी घटना के कुछ वीडियो सामने आए हैं। घटना के बारे में पता चलते ही एडीसीपी अमनदीप कौर घटनास्थल पर पहुंच गईं। किसी तरह मामला शांत करवाने के लिए एएसआई रघबीर सिंह को सस्पेंड करके लाइनहाजिर कर दिया गया ।

कृष्णा स्केयर निवासी रमन कुमार ने बताया कि वह होटल कारोबारी हैं। पिछले कुछ दिनों से बेटी और पत्नी ने कार्यक्रम बना रखा था कि वह शुक्रवार को बृजवासी चाट पर जाकर चाट खाएंगे। शाम होते ही वह कार में सवार हो कर वहां पहुंच गए। हालांकि सड़क पर भीड़ नहीं थी । उन्होंने कार फुटपाथ पर पार्क कर दी और चाट आर्डर करके कार में ही बैठकर खाने की बात परिवार से कही। इस बीच एक पुलिस कर्मी उनकी कार के पास पहुंचा और कार हटाने की बात.कहकर धमकाने लगा । उन्होंने कहा कि वह चाट पैक करवा लेते हैं और जल्दी वहां से चले जाते हैं ।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

जिला अमृतसर की तीन म्युनिसिपल काउंसिल और दो नगर पंचायत के लिए कुल 487 उम्मीदवारों ने  नामांकन पत्र भरा

अमृतसर, 16 मई :डिस्ट्रिक्ट इलेक्शन ऑफिसर-कम-डिप्टी कमिश्नर अमृतसर दलविंदरजीत सिंह ने बताया कि अमृतसर ज़िले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *