Breaking News

नगर निगम ने साल 2026- 27 का 481.18 करोड़ रुपयो का बजट रखा:बजट और जनरल हाउस की मीटिंग में भारी हंगामा होने के आसार

अमृतसर, 28 मार्च (राजन) : नगर निगम ने साल 2026- 27 का 481.18 करोड़ रुपयो का बजट रखा है। निगम बजट को लेकर 30 मार्च सुबह 10 बजे नगर निगम रंजीत एवेन्यू कार्यालय के मीटिंग हॉल में निगम हाउस की मीटिंग होने जा रही है। इस बजट में अमले पर 66 प्रतिशत, विकास पर 30 प्रतिशत और अचनचेट खर्चे पर 4 प्रतिशत रखा गया है। जनरल हाउस की मीटिंग के एझंडे में 38 प्रस्ताव रखे गए हैं। इसके साथ-साथ 22 प्रस्ताव सप्लीमेंट्री एजेंडे में डाले गए हैं। इसके अलावा मीटिंग दौरान टेबल प्रस्ताव  भी डाले जाएंगे। नगर निगम बजट और जनरल हाउस की मीटिंग में भारी हंगामा होने के आसार हैं।

बजट में निगम ने अपने सभी मदों में आमदनी और विकास के लक्ष्य बढ़ाएं

नगर निगम ने साल 2025-26 का 459.45 करोड़ रुपयो का बजट मंजूर करके भेजा गया था। इस बार बजट में निगम ने अपने सभी मदों में आमदनी और विकास के लक्ष्य बढ़ाएं हैं। निगम के डीसीएफए द्वारा बजट तैयार करके एजेंडा ब्रांच को भेजकर निगम कमिश्नर और नगर निगम मेयर द्वारा प्रवानगी लेकर हाउस की मीटिंग की मंजुरी के लिए रखा गया है ।
नगर निगम ने बजट में इस अनुमानित आमदनी के प्रत्येक विभाग के लक्ष्य बढ़ाएं गए हैं। जिसमें हाउस टैक्स/ प्रॉपर्टी टैक्स से 65 करोड़, वाटर सप्लाई सीवरेज से 18 करोड़, रोड कटिंग 12 करोड़,एमटीपी विभाग के बिल्डिंग फीस, डेवलपमेंट चार्जेस से 72 करोड़, चुंगी के एवज में जीएसटी से 250 करोड़, इसी तरह से रेंटल प्रॉपर्टी से , स्ट्रीट वेंडिंग (तहबाजारी) से , बिजली से चुंगी , एक्साइज ड्यूटी से , लाइसेंस फीस  और सक्वेंचिंग फीस, रेगुलेशन ऑफ इल्लीगल कॉलोनी एंड होटल, लाइब्रेरी, फायर बिग्रेड, स्लॉटर हाउस और अन्य मदो से बजट में आमदनी के लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं।

हाउस बजट मीटिंग के लिए सिर्फ़ आधे घंटे का समय देना बहुत ही गंभीर और निंदनीय मामला

कांग्रेस पार्षद दल के नेता पार्षद विकास सोनी ने कहां कीअमृतसर नगर निगम की आने वाली हाउस बजट मीटिंग के लिए सिर्फ़ आधे घंटे का समय देना बहुत ही गंभीर और निंदनीय मामला है। कांग्रेस पार्टी ऐसे गैर-लोकतांत्रिक और तानाशाही फ़ैसले की कड़ी निंदा करती है। यह न सिर्फ़ चुने हुए पार्षदों के अधिकारों का उल्लंघन है, बल्कि शहर के लाखों लोगों की समस्याओं के लिए भी गेम चेंजर है।

पार्षद विकास सोनी ने कहा कि अमृतसर दुनिया भर में मशहूर धार्मिक और ऐतिहासिक शहर है, जहाँ हर दिन लाखों श्रद्धालु और टूरिस्ट आते हैं। यहाँ के 85 वार्डों में कई तरह की समस्याएँ हैं—खराब वेस्ट मैनेजमेंट, खराब सीवेज सिस्टम, पीने के पानी की कमी, टूटी सड़कें, गलियों में अंधेरा और स्ट्रीट लाइट की कमी जैसी समस्याएँ लोगों की रोज़मर्रा की ज़िंदगी पर असर डाल रही हैं। सिर्फ़ 30 मिनट में इतने गंभीर मुद्दों पर चर्चा करना पूरी तरह से नामुमकिन है।

पार्षद विकास सुनने कहा कि कांग्रेस पार्टी का साफ़ मानना ​​है कि कम से कम 3 दिन की बजट मीटिंग बुलाई जानी चाहिए, जिसमें हर पार्षद को पूरा और काफ़ी समय दिया जाना चाहिए ताकि वे अपने-अपने इलाकों के विकास और लोगों की समस्याओं का डिटेल में रिकॉर्ड रख सकें। यही डेमोक्रेसी की असली जान है।

बजट फाइल में कई टेक्निकल और फाइनेंशियल कमियां सामने आ रही हैं

पार्षद दल के नेता पार्षद विकास सोनी ने कहा कि इसके बजट फाइल में कई टेक्निकल और फाइनेंशियल कमियां सामने आ रही हैं। इसलिए यह बहुत ज़रूरी है कि बजट पर डिटेल में चर्चा हो ताकि भविष्य में किसी भी तरह की कंफ्यूजन से बचा जा सके। बिना चर्चा के बजट पास करना जनता के पैसे के साथ नाइंसाफी है।

उन्होंने कहा कि यह भी बहुत हैरानी की बात है कि पिछले एक साल से नगर निगम की हाउस मीटिंग नहीं बुलाई गई है। अब जब 31 मार्च आ रहा है और फाइनेंशियल ईयर खत्म होने वाला है, तो मजबूरी में यह मीटिंग बुलाई जा रही है। इससे साफ है कि मौजूदा एडमिनिस्ट्रेशन ने शहर के डेवलपमेंट और लोगों के मुद्दों को सीरियसली नहीं लिया है।

मेयर भाटिया अपनी मनमर्जी से फैसले ले रहे हैं, जो तानाशाही वाला रवैया दिखाता हैं

पार्षद विकास सोनी ने कहा कि पहले की प्रैक्टिस के मुताबिक, बजट बनाने से पहले हर पॉलिटिकल पार्टी के रिप्रेजेंटेटिव को सलाह के लिए बुलाया जाता था, जिससे बैलेंस्ड और लोगों के हक में बजट बनता था। लेकिन मौजूदा मेयर ने इस प्रोसेस को पूरी तरह से इग्नोर किया है और अपनी मनमर्जी से फैसले ले रहे हैं, जो तानाशाही वाला रवैया दिखाता है।

कांग्रेस पार्टी यह भी साफ करती है कि किसी भी तरह के टेबल एजेंडा को मंजूरी नहीं दी जाएगी। जब तक हर पार्षद को बोलने का पूरा हक और समय नहीं दिया जाता, ऐसी मीटिंग का कोई मतलब नहीं है। हम लोगों के हक और शहर के विकास के लिए हर लेवल पर संघर्ष करते रहेंगे।

बजट मीटिंग मीडिया की निगरानी में हो

पार्षद विकास सोनी ने कहा कि हम यह भी मांग करते हैं कि बजट मीटिंग मीडिया की निगरानी में हो, ताकि ट्रांसपेरेंसी बनी रहे और अमृतसर के लोगों को सच्चाई की पूरी जानकारी मिल सके। हर नागरिक को यह जानने का हक है कि लोगों के टैक्स का एक-एक रुपया कैसे खर्च हो रहा है।

विकास सोनी ने कहा कि  कांग्रेस पार्टी नगर निगम प्रशासन को चेतावनी देती है कि अगर लोकतांत्रिक नियमों का पालन नहीं किया गया, तो पार्टी कड़े संघर्ष का रास्ता अपनाएगी और लोगों की आवाज हर मंच पर उठाई जाएगी।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

नगर निगम ने झब्बाल रोड पर बने कूड़े के डंप की बायोरेमीडीएशन करने के टेंडर को ठंडे बस्ते में डाला

झब्बाल रोड कूड़े के डंप का दृश्य। अमृतसर, 21 मार्च (राजन):नगर निगम ने झब्बाल रोड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *