Breaking News

डीएम गगनदीप रंधावा के घर की बिजली काटी: सीसीटीवी में संदिग्ध दिखे, परिवार ने सुरक्षा और सीबीआई जांच की उठाई मांग

सीसीटीवी में आरोपियो की फोटो।

अमृतसर,28 मार्च : आत्महत्या करने वाले वेयरहाउस के डीएम गगनदीप सिंह रंधावा के परिवार से जुड़ा एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने सुरक्षा व्यवस्था पर.गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। परिवार का आरोप है कि.उनके घर की बिजली की तारों को जानबूझकर काटा गया,.जिससे वे दहशत में आ गए हैं। परिवार के सदस्य वरिंदर पाल ने मीडिया से बातचीत में.बताया कि कल शाम के समय जब पुलिस उनके घर पर बयान दर्ज करने आई हुई थी, तभी अचानक बिजली चली.गई। शुरुआत में इसे सामान्य बिजली कटौती या तकनीकी.खराबी समझा गया। लेकिन देर रात जब आसपास के घरों में.बिजली आ गई और उनके घर में अंधेरा बना रहा, तब उन्हें कुछ गड़बड़ी का शक हुआ।

जानबूझकर काटी गई तारें, सीसीटीवी में दिखे दो संदिग्ध

इसके बाद एक इलेक्ट्रीशियन को बुलाया गया, जिसने जांच के दौरान बताया कि मीटर के पास से घर को जाने वाली तारें काटी गई हैं। इस जानकारी के बाद तुरंत पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पहुंचे और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई। परिवार के अनुसार, फुटेज में दो संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे रहे हैं, जो इस घटना को अंजाम देकर फरार हो गए।

परिवार का आरोप: डराने की साजिश

वरिंदर पाल का कहना है कि यह किसी बिजली विभाग के कर्मचारी का काम नहीं लगता, बल्कि यह एक सोची-समझी साजिश हो सकती है। उन्होंने आशंका जताई कि कुछ लोग परिवार पर दबाव बनाने और डराने की कोशिश कर रहे हैं।परिवार ने भगवंत मान से गगनदीप सिंह रंधावा मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है, ताकि सच्चाई सामने आ सके। फिलहाल पुलिस ने घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी है,
लेकिन परिवार अब भी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

पूर्व सरपंच के घर घुसे हथियारबंद युवक: तोड़फोड़ फायरिंग के बाद परिवार से मारपीट

अमृतसर,10 मई :थाना कथूनंगल के अधीन आते गांव कोटला में उस समय दहशत का माहौल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *