Breaking News

एसजीपीसी का 1487.41 करोड़ का बजट पास:पिछले साल की तुलना में 100.94 करोड़ अधिक

बजट पेश करते हुए महासचिव सरदार शेर सिंह मंडवाला

अमृतसर, 28 मार्च :शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) का वर्ष 2026-27 के लिए 1487.41 करोड़ रुपये का बजट जयकारों की गूंज के बीच पास किया गया। महासचिव सरदार शेर सिंह मंडवाला ने बजट पेश किया। पिछले साल की तुलना में 100.94 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस बार बजट में पिछले वर्ष के मुकाबले 7.28% का इजाफा हुआ है। इससे पहले कमेटी के बजट इजलास की शुरुआत अरदास से हुई।

इस अवसर पर कमेटी के प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी और सभी सदस्य उपस्थित रहे। उन्होंने गुरु साहिब का आशीर्वाद लेकर बैठक के सफल संचालन और पंथ की चढ़दी कला के लिए प्रार्थना की। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया। इस बजट में धर्म प्रचार, शिक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर खास फोकस रहा। अमृतसर के एसजीपीसी दफ्तर में स्थित तेजा सिंह समुंदरी हाल में बजट इजलास की शुरुआत अरदास से हो चुकी है।

बजट में 7.28% की बढ़ोतरी

इस बार का बजट पिछले साल के मुकाबले करीब 7.28% ज्यादा है। 2025-26 में जहां बजट 1386 करोड़ रुपय था, वहीं अब करीब 1487.41 रुपये हो गया। बजट में धार्मिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ-साथ शिक्षा संस्थानों को मजबूत करने पर जोर दिया गया है।

धर्म, शिक्षा और सेवा को मजबूत करने का बड़ा कदम

इसके साथ ही सच्चखंड श्री हरिमंदिर साहिब समेत अन्य गुरुद्वारों से जुड़ी सरायों के निर्माण और विस्तार को प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। कुल मिलाकर, यह बजट धर्म, शिक्षा और सेवा को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

वार्ड नंबर 16 में आम आदमी पार्टी को मिला भरपूर समर्थन, बड़ी संख्या में लोगों ने की जॉइनिंग :करमजीत सिंह रिंटू

करमजीत सिंह रिंटू लोगों को आम आदमी पार्टी ज्वाइन करवाते हुए। अमृतसर, 27 मार्च : …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *