Breaking News

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की दसवीं कक्षा के परिणामों में जिला अमृतसर पूरे पंजाब में अव्वल

शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार शर्मा।

अमृतसर, 11 मई :पंजाब सरकार द्वारा चलाई जा रही शिक्षा क्रांति के तहत पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की दसवीं कक्षा के परिणामों में जिला अमृतसर ने बाज़ी मारी है। दसवीं कक्षा की परीक्षा में जिला अमृतसर के 26,443 उपस्थित विद्यार्थियों में से 26,022 विद्यार्थी पास हुए हैं तथा जिले का पास प्रतिशत 98.41 रहा है, जो पूरे पंजाब में प्रथम स्थान पर है।

इस संबंधी जानकारी देते हुए जिला शिक्षा अधिकारी (सेकेंडरी शिक्षा) राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि यह शानदार उपलब्धि मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान, शिक्षा मंत्री सरदार हरजोत सिंह बैंस के योग्य नेतृत्व, दूरदर्शी सोच तथा स्कूल शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों की प्रभावशाली नीतियों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि इस सफलता में डिप्टी कमिश्नर अमृतसर  दलविंदरजीत सिंह की योग्य अगुवाई, निरंतर मार्गदर्शन और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता का विशेष योगदान रहा है। उनके सहयोग और प्रेरणा के कारण जिला अमृतसर ने शिक्षा के क्षेत्र में एक नया मानदंड स्थापित किया है।

इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार शर्मा तथा उप जिला शिक्षा अधिकारी राजेश खन्ना ने जिले के सभी स्कूल मुखियों, अध्यापकों और विद्यार्थियों को उनकी मेहनत और समर्पण के लिए बधाई दी। उन्होंने समस्त अध्यापक वर्ग और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी वे इसी प्रकार मेहनत और लगन से शिक्षा के हर क्षेत्र में नए मानदंड स्थापित करते रहेंगे। उन्होंने यह भी उम्मीद जताई कि शिक्षा विभाग द्वारा प्रदान की जा रही सुविधाओं का सार्थक उपयोग करते हुए भविष्य में भी जिला अमृतसर शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल करता रहेगा।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

PSEB के 8वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित: पहले तीन स्थानों पर बेटियों ने बाजी मारी

अमृतसर,10 अप्रैल:पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड ने आठवीं कक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *