
अमृतसर,12 मई :डी.ए.वी. कॉलेज, अमृतसर के बी.कॉम (सेमेस्टर एक ) के मेधावी छात्र कृष्ण गुप्ता ने विश्वविद्यालय परीक्षा में तीसरी सर्वोच्च एस.जी.पी.ए. अर्जित कर कॉलेज का नाम रोशन किया है। कृष्णा ने 8.80 एस जी पी ए अर्जित की है ।
कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. अमरदीप गुप्ता ने कृष्णा गुप्ता को इस उल्लेखनीय सफलता पर हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कृष्णा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
वाणिज्य विभागाध्यक्ष प्रो. उल्लास चोपड़ा ने कृष्णा गुप्ता को बधाई देते हुए कहा कि उनकी मेहनत और लगन सराहनीय है। उन्होंने विश्वास जताया कि कृष्णा आगे भी ऐसे ही कीर्तिमान स्थापित करेंगे।
कृष्णा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों, परिवार तथा कॉलेज प्रशासन के मार्गदर्शन को दिया।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News