
अमृतसर, 15 मई :अमृतसर में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई की जाएगी। शहर में जल्द ही ऑनलाइन चालान प्रणाली शुरू होने वाली है।अमृतसर स्मार्ट सिटी लिमिटेड का 92 करोड़ रुपए की लागत से इंटिग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) प्रोजेक्ट पूरी तरह तैयार है। यह कमांड सेंटर रंजीत एवेन्यू स्थित नगर निगम कार्यालय में स्थापित है। शहर में लगभग 409 स्थानों पर 1300 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसके तहत,शहर भर में लगे लगभग 1300 सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर नजर रखी जाएगी। वहीं नियमों का उल्लंघन करने पर स्वचालित रूप से ऑनलाइन चालान काटे जाएंगे।
इस संबंध में जानकारी देते हुए एडीसीपी ट्रैफिक इंचार्ज
अमनदीप कौर ने बताया कि यह व्यवस्था आने वाले
कुछ दिनों में पूरी तरह लागू कर दी जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि ट्रैफिक सिग्नलों पर वाहन चालकों को जेब्रा लाइन और स्टॉप लाइन के पीछे ही अपने वाहन रोकने होंगे।
चालान प्रक्रिया पूरी तरह स्वचालित होगी
यदि कोई वाहन चालक स्टॉप लाइन पार करता है या जेब्रा क्रॉसिंग पर वाहन खड़ा करता है, तो उसका भी ऑनलाइन चालान किया जाएगा। तकरीबन 1300 सीसीटीवी कैमरे साथ चौकों पर दूर से ही वाहन नंबर पढ़ने और नियम उल्लंघन की पहचान करने में सक्षम हैं, जिससे चालान प्रक्रिया पूरी तरह स्वचालित होगी। यह प्रणाली शहर में ट्रैफिक को सुव्यवस्थित करने और सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लागू की जा रही है।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News