Breaking News

भारत निर्वाचन आयोग की महानिदेशक एवं पंजाब की मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने श्री हरिमंदिर साहिब में मत्था टेका

अमृतसर, 7 जून : भारत निर्वाचन आयोग की महानिदेशक (आई.टी.) डॉ. सीमा खन्ना तथा पंजाब की मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनिंदिता मित्रा ने आज सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब, अमृतसर में मत्था टेककर गुरु घर का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने पवित्र स्थल के दर्शन किए तथा सर्वजन कल्याण एवं मानवता की भलाई के लिए अरदास की।

श्री हरिमंदिर साहिब में दर्शन के दौरान उन्होंने गुरबाणी कीर्तन का श्रवण किया तथा सिख धर्म के इस महान आध्यात्मिक केंद्र की समृद्ध परंपराओं, विरासत एवं ऐतिहासिक महत्व के बारे में जानकारी प्राप्त की।

इसके उपरांत डॉ. सीमा खन्ना ने श्री दुर्गियाना मंदिर में भी मत्था टेका तथा देश और समाज की सुख-समृद्धि एवं शांति के लिए प्रार्थना की।

इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर अमृतसर दलविंदरजीत सिंह, निर्वाचन विभाग तथा जिला प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

एस.आई.आर.-2026: 1 अक्टूबर तक 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा मतदाता के रूप में अपना नाम दर्ज करवा सकते हैं: डिप्टी कमिश्नर

डिप्टी कमिश्नर अमृतसर दलविंदरजीत सिंह। अमृतसर, 11 सितंबर(राजन): भारतीय चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *