
अमृतसर,22अप्रैल (राजन): कोरोना का लगातार प्रकोप जारी है। आज जिले में 462 लोग कोरोना पॉजिटिव हुए हैं। इनमें 342 कम्युनिटी स्प्रेड से,120 लोग कोरोना संक्रमितो के संपर्क में आने से हुए हैं।
10 कोरोना मरीजों की मृत्यु हुई
जिले में आज10 कोरोना मरीजों की मृत्यु हुई है। सेहत विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार गुरमेज सिंह(30) निवासी भिंडी सेंधा, गुरमीत कौर(70)निवासी खेरे वाला चक,आशा(53) निवासी गिलवाली गेट, कमला रानी(62) निवासी सुल्तानविंद रोड, किरण(62) निवासी छेहरटा, सुखवंत कौर(60) निवासी बाबा दीनदयाल कॉलोनी वेरका, सविंदर कौर(60) निवासी न्यू अमृतसर, कुलवंत कौर(68) निवासी मुच्छल, संदीप कुमार(50)निवासी नजदीक बी आर मॉडल स्कूल, हरभजन सिंह(53) निवासी हुंदपुरा की मृत्यु हुई है।


Amritsar News Latest Amritsar News