Breaking News

कोरोना महामारी बचाव के लिए नगर निगम जिला प्रशासन से कंधे से कंधा मिला डाटा है :मेयर रिंटू

निगम मूलभूत सुविधाएं निरंतर जारी रखेगा


अमृतसर, 23 अप्रैल(राजन): मेयर करमजीत सिंह रिंटू ने कहा कि कोरोना वायरस कोविड-19 ने वर्ष 2020 के दौरान पूरी दुनिया में कहर बरपाया था, जिसमें लाखों कीमती जानें चली गईं हैं। कोरोनावायरस ने एक बार फिर राक्षसी रूप धारण कर लिया है और तेजी से फैल रहा है, जिससे वर्तमान भारत के लगभग सभी राज्यों में भय का माहौल है। हर दिन सैकड़ों कीमती जानें जा रही हैं।मेयर  रिंटू ने नागरिकों से अपील की है कि शहरवासी सरकार द्वारा जारी दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करें, हमेशा मास्क पहनें, अपने हाथों को समय-समय पर साफ करते रहें, जितना संभव हो उतना सैनिटाइज़र का उपयोग करते रहें और भीड़ वाले स्थानों से बचे ।उन्होंने कहा कि नगर निगम बिना किसी बाधा के सभी मूलभूत सेवाएं प्रदान करना जारी रखेगा। उन्होंने शहर के लोगों को आश्वस्त किया कि नगर निगम शहर के लोगों को हर तरह की कठिनाइयों से बचाने के लिए हर समय जिला प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर डटा है ।

About amritsar news

Check Also

एयरपोर्ट रोड पर ट्रैफिक सिग्नल लाइट्स ना लगने का सांसद औजला  ने निगम कमिश्नर समक्ष उठाया मुद्दा : रोड पर लोग ट्रैफिक जाम में फंसे

अमृतसर,10 अक्टूबर (राजन): अमृतसर से लोकसभा सांसद गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि एयरपोर्ट रोड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *