Breaking News

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने गलियों में सीवरेज डलवाकर गलियों को पक्का बनवाने के विकास कार्य का किया उद्घाटन

विकास कार्यों का उद्घाटन करते हुए विधायक डॉ अजय गुप्ता व अन्य।

अमृतसर, 22 जून(राजन): केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता ने आज वार्ड नंबर 55 में पड़ती गली बाग चौधरी और इसके साथ लगती गलियों में सीवरेज  डलवा कर गलियों को पक्का बनवाने के विकास कार्य का उद्घाटन किया। विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि प्रतिदिन लोगों के भी जाकर उनकी समस्याओं को सुनकर हल निकाला जाता है। उन्होंने कहा कि आज सीसी फ्लोरिंग डालकर गली को पक्का करने का कार्य शुरू करवाना था। जबकि गली के लोगों द्वारा सीवरेज की समस्या भी बताई गई। उन्होंने कहा कि अब निगम अधिकारियों को  ” रंगला पंजाब योजना ” के तहत गली में पहले नई सीवरेज व्यवस्था डालकर उसके बाद गली को पक्का बनवाने का कार्य शुरू करवाया जाएगा।

विकास कार्यों का उद्घाटन करते हुए विधायक डॉ अजय गुप्ता व अन्य।

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने कहा कि लोगों ने उनको जिस विश्वास से विधायक चुना, लोगों के विश्वास पर खरे उतर रहे हैं। पिछले सवा चार साल से लोगों के बीच जाकर उनको सभी तरह की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा लोगों को जो भी गारंटिया दी थी, उन सभी को पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र की गलियों और बाजारों में जाकर उनके द्वारा विकास कार्यों को शुरू करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिए फंड की कोई भी कमी नहीं है।

विकास कार्यों का उद्घाटन करते हुए विधायक डॉ अजय गुप्ता व अन्य।

विधायक डॉ  गुप्ता ने कहा कि पंजाब सरकार की जनहितेशी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचा जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र की सभी वार्डों में कैंप लगाकर मुख्यमंत्री मेडिकल योजना कार्ड बनवाए गए हैं। उन्होंने  कहा कि मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार अपनी अंतिम गारंटी को भी पूरा करने जा रही है। उन्होंने कहा कि जुलाई माह से सामान्य वर्ग की पात्र महिलाओं को ₹1000 प्रति माह तथा अनुसूचित जाति (एस.सी.) वर्ग से संबंधित महिलाओं को ₹1500 प्रति माह सम्मान राशि प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के संगठन इंचार्ज पर हरप्रीत सिंह आहलूवालिया, डॉ सार्थक गुप्ता, मन्नू कुमार, नरेंद्र श्रीवास्तव, पंकज भाटिया, रमेश बिट्टा, अंजू बाला और भारी संख्या में क्षेत्र के लोग मौजूद थे।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

अटारी-वाघा बॉर्डर पर योग की धूम, बीएसफ पंजाब फ्रंटियर ने हजार से ज्यादा लोगों के साथ जेसीपी पर किया योगाभ्यास

अमृतसर, 21 जून : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) पंजाब फ्रंटियर द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *