Breaking News

लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए नशा मुक्ति अभियान को और तेज किया जाए: डिप्टी कमिश्नर

अमृतसर, 23 जून(राजन): डिप्टी कमिश्नर दलविंदरजीत सिंह तथा पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर की अध्यक्षता में आज पुलिस एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में ‘नेशनल कोऑर्डिनेशन सेंटर फॉर ड्रग लॉ एन्फोर्समेंट’ फ्रेमवर्क को प्रभावी ढंग से लागू करने तथा जिले में नशे की रोकथाम संबंधी उपायों की समीक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान नशा तस्करी पर अंकुश लगाने, लोगों को जागरूक करने तथा समाज के विभिन्न वर्गों का सहयोग प्राप्त करने संबंधी विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

बैठक के दौरान डिप्टी कमिश्नर  ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए चलाए जा रहे अभियान को और तेज किया जाए। उन्होंने कहा कि नशे की लत से पीड़ित व्यक्तियों को प्रेरित कर नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्रों तक पहुंचाया जाए, जहां पंजाब सरकार द्वारा उनका निःशुल्क उपचार एवं परामर्श उपलब्ध कराया जाता है।

स्कूलों और कॉलेजों में नशे के खिलाफ जागरूकता शिविर आयोजित करने के निर्देश

डिप्टी कमिश्नर  ने कहा कि नशों के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग के सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार के निर्देशों के अनुसार जिला प्रशासन नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने तथा नशे की गिरफ्त में आए लोगों के पुनर्वास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। हालांकि, इस अभियान की सफलता के लिए जनसहयोग अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्कूलों में नशे के दुष्प्रभावों संबंधी नियमित जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएं तथा दैनिक प्रार्थना सभाओं के दौरान विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया जाए। इसके अलावा कॉलेजों एवं विश्वविद्यालयों में भी युवाओं को नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए सक्रिय रूप से जागरूक और संगठित किया जाए।

डिप्टी कमिश्नर ने स्वास्थ्य विभाग के ड्रग इंस्पेक्टर को निर्देश दिए कि जिले में केमिस्ट दुकानों की जांच और अधिक सख्ती से की जाए तथा नशीली अथवा प्रतिबंधित दवाइयों की अवैध बिक्री करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इस अवसर पर ड्रग इंस्पेक्टर ने जानकारी दी कि विभाग द्वारा अब तक जिले में 15 केमिस्ट दुकानों के लाइसेंस रद्द किए जा चुके हैं।

युद्ध नशों के विरुद्ध’ अभियान के तहत नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी

बैठक के दौरान पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि पंजाब सरकार के निर्देशों के तहत ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ अभियान के अंतर्गत नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि नशे की समस्या को जड़ से समाप्त करने के लिए लोगों का सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि अपने आसपास नशा बेचने या तस्करी करने वाले तत्वों की सूचना पुलिस को दें, ताकि उनके विरुद्ध तुरंत कार्रवाई की जा सके। उन्होंने आश्वासन दिया कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान और विवरण पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा। 

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

SSOC अमृतसर-काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर का बड़ा एक्शन; 3 पिस्तौलें और कारतूस सहित तीन गिरफ्तार

अमृतसर,21 जून : पंजाब के डीजीपी गौरव यादव द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार SSOC …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *