Breaking News

करमजीत सिंह रिंटू ने घाला माला चौक से गोपाल मंदिर रोड निर्माण के विकास कार्य का किया उद्घाटन:कहा, नॉर्थ विधानसभा का कोई भी इलाका डेवलपमेंट से वंचित नहीं रहेगा

विकास कार्य का उद्घाटन करते हुए करमजीत सिंह रिंटू व अन्य।

अमृतसर, 23 जून(राजन): इंप्रूवमेंट ट्रस्ट अमृतसर के चेयरमैन एवं नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के इंचार्ज करमजीत सिंह रिंटू घाला माला चौक से गोपाल मंदिर रोड निर्माण  के विकास कार्य का उद्घाटन किया। रिंटू ने कहा कि घाला माला चौक से गोपाल मंदिर तक की सड़क, जो कुछ समय से खराब हालत में थी, का मामला इलाके के लोगों ने उनके ध्यान में लाया था। लोगों की इस जायज मांग को प्राथमिकता देते हुए आज इस सड़क का कंस्ट्रक्शन का काम शुरू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि हमारा वादा है कि अमृतसर नॉर्थ विधानसभा का कोई भी इलाका डेवलपमेंट से वंचित नहीं रहेगा। इस सड़क के बनने से इलाके के लोगों और राहगीरों को बड़ी राहत मिलेगी और ट्रैफिक आसान होगा।

पंजाब सरकार की जनहितेशी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचा जा रहा

विकास कार्य का उद्घाटन करते हुए करमजीत सिंह रिंटू व अन्य।

करमजीत सिंह रिंटू ने कहा कि पंजाब सरकार की जनहितेशी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचा जा रहा है। उन्होंने कहा कि नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र की सभी वार्डों में कैंप लगाकर मुख्यमंत्री मेडिकल योजना कार्ड बनवाए गए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र के लोगों को यात्रा के लिए भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि सेवा हमारा संकल्प है, विकास हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन लोगों के बीच जाकर उनकी मुश्किलें सुनकर उनका पहल के आधार पर हल करवाया जाता है।

पंजाब सरकार अपनी अंतिम गारंटी को भी पूरा करने जा रही

विकास कार्य का उद्घाटन करते हुए करमजीत सिंह रिंटू व अन्य।

करमजीत सिंह रिंटू ने कहा कि  मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार अपनी अंतिम गारंटी को भी पूरा करने जा रही है। उन्होंने कहा कि जुलाई माह से सामान्य वर्ग की पात्र महिलाओं को ₹1000 प्रति माह तथा अनुसूचित जाति (एस.सी.) वर्ग से संबंधित महिलाओं को ₹1500 प्रति माह सम्मान राशि प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर  सीनियर डिप्टी मेयर प्रियंका शर्मा, ट्रेड कमीशन मेंबर डिंपी चौहान और क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद थे।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

नगर निगम ने कूड़ा फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई तेज की; तीन प्रतिष्ठान सील

अभियान दौरान उपस्थित अधिकारी। अमृतसर, 9 जून (राजन):नगर निगम अमृतसर के स्वास्थ्य विभाग द्वारा सार्वजनिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *