Breaking News

श्री अकाल तख्त में पेश होंगे AAP के मंत्री-विधायक

अमृतसर,28 जून :आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत मान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान सीएम मान ने कहा कि तख्त श्री अकाल साहिब की तरफ से हमारे विधायक और मंत्रियों को कल बुलाया गया है। हमारे सारे विधायक-मंत्री वहां जाएंगे। उन्होंने कहा कि हम श्री अकाल तख्त की सर्वोच्चता को नतमस्तक करते हैं। मैं भी राष्ट्रपति का कार्यक्रम छोड़कर वहां गया था। सभी अपना लिखित जवाब देंगे। इसके बाद वह बाहर आकर अपना पक्ष रखेंगे। कुछ मंत्रियों से लिखित जवाब मांगा गया है, वह लिखित में देंगे। सीएम मान ने कहा कि मुझे अकाल तख्त पर नहीं बुलाया गया है। सरकार का पक्ष मंत्री और विधायक रखेंगे।

इस दौरान स्पीकर कुलतार संधवां भी साथ होंगे।सीएम ने कहा कि हमने मास्क वाला वीडियो भी लेटर समेत अकाल तख्त साहिब को भेजेंगे। मास्क लगाकर नकली और फर्जी वीडियो बनाया गया है। उन्होंने कहा कि हम अकाल तख्त साहिब से मत्था लगाना या टक्कर लगाने की सोच भी नहीं सकते। मैंने पिछली बार भी कहा था कि उस वीडियो में नहीं हूं। अकाल तख्त से जो भी फैसला आएगा, उसका सामना करेंगे। 

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

अमृतसर में पंजाब सखी शक्ति मेले का शुभारंभ: पहले दिन प्रसिद्ध गायक कंवर ग्रेवाल ने अपनी गायकी से बांधा समां

महिला उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को प्रोत्साहित करने के लिए 28 सितंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *