Breaking News

स्वास्थ्य विभाग द्वारा नन्हे बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया गया

अमृतसर, 28 जून:विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा चलाए जा रहे पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ सिविल सर्जन डॉ. रश्मि विज द्वारा चौक फव्वारा स्थित एक बूथ पर नन्हे बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर किया गया। इससे पूर्व, जिले भर में पल्स पोलियो अभियान के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से एक ऑटो-रिक्शा जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर शहर के विभिन्न क्षेत्रों के लिए रवाना किया गया।

इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. रश्मि विज ने कहा कि भले ही भारत पोलियो मुक्त देशों की श्रेणी में शामिल हो चुका है, लेकिन इस उपलब्धि को बनाए रखने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा समय-समय पर पल्स पोलियो राउंड आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि पोलियो जैसी लाइलाज बीमारी से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ आम जनता का सहयोग भी अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत 27,63,949 की आबादी वाले जिले के 5,44,777 घरों में रहने वाले 0 से 5 वर्ष तक की आयु के 2,87,498 बच्चों को 1,193 टीमों द्वारा पोलियो की दो-दो बूंदें पिलाई जाएंगी तथा 255 सुपरवाइजरों द्वारा इन गतिविधियों की निगरानी की जाएगी।

इस अवसर पर सहायक सिविल सर्जन डॉ. राजिंदर पाल कौर, जिला परिवार कल्याण अधिकारी डॉ. नीलम भगत, डीडीएचओ डॉ. जगनजोत कौर, जिला एम.ई.आई.ओ. अमरदीप सिंह, डॉ. नेहा अग्रवाल सहित समस्त स्टाफ उपस्थित था।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश उत्सव को समर्पित जिला अमृतसर में 6.50 लाख पौधे लगाने का अभियान जारी

अमृतसर, 11 अगस्त (राजन):श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश उत्सव को समर्पित पंजाब सरकार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *