Breaking News

नगर निगम द्वारा व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के खिलाफ कूड़ा फैलाने पर बड़ी कार्रवाई :चालान काटकर भारी जुर्माना लगाया गया

निगम कमिश्नर गंदगी फैलाने वालों के अधिकारियों से चालान कटवाते हुए।

अमृतसर, 28 जून(राजन): नगर निगम कमिश्नर बिक्रमजीत सिंह शेरगिल ने सफाई व्यवस्था बनाए रखना तथा सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट नियमो का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से निगम अधिकारियों की टीम के साथ मॉल रोड एवं लॉरेंस रोड पर सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फैलाने और अवैध रूप से कचरा फेंकने वाले व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के विरुद्ध विशेष अभियान चला कर गंदगी फैलाने वालों के चालान काटे गए ।

बीती रात शहर की प्रतिष्ठित मॉल रोड पर एक बड़े व्यावसायिक प्रतिष्ठान द्वारा अवैध रूप से कचरा फेंके जाने की घटना को निगम कमिश्नर ने गंभीरता से लिया। उन्होंने तुरंत निगम स्वास्थ्य विभाग को सड़क से कचरा हटाने तथा दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

निगम कमिश्नर गंदगी फैलाने वालों के अधिकारियों से चालान कटवाते हुए।

रविवार सुबह निगम कमिश्नर शेरगिल ने स्वयं अभियान की निगरानी की। इस दौरान मेडिकल ऑफिसर हेल्थ  डॉ. योगेश अरोड़ा, मुख्य स्वच्छता अधिकारी मलकियत सिंह , चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर हरिंदरपाल सिंह, सेनेटरी इंस्पेक्टर अमनदीप सिंह, संजीव अरोड़ा तथा स्वास्थ्य विभाग  के अन्य अधिकारियों ने अभियान में भाग लिया।

अभियान के दौरान कई प्रतिष्ठान नगर निगम के स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करते पाए गए, जिन पर मौके पर ही चालान कर जुर्माना लगाया गया। सत्यम एंटरप्राइजेज पर 10 हजार रुपए,एम/एस केयरट लाइन शोरूम पर 5 हजार रुपए, गुरमुख सिंह पेंट स्टोर पर 10 हजार रुपए, लॉरेंस रोड स्थित एक शराब के ठेके पर 2 हजार रुपए तथा दसोंधा सिंह रोड स्थित शर्मा स्वीट्स के विरुद्ध भी चालान कर कार्रवाई की गई।

नगर निगम कमिश्नर बिक्रमजीत सिंह शेरगिल ने कहा कि नगर निगम प्रतिदिन तीन बार शहर की प्रमुख सड़कों की सफाई करता है, इसके बावजूद कुछ व्यावसायिक प्रतिष्ठान निर्धारित व्यवस्था के तहत कचरा देने के बजाय सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फेंक रहे हैं।

उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि भविष्य में किसी भी उल्लंघनकर्ता को बख्शा नहीं जाएगा तथा म्युनिसिपल सॉलि़ड वेस्ट मैनेजमेंट नियमों के तहत जुर्माने के साथ-साथ आवश्यक कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

विधायक डॉ गुप्ता ने वॉल्ड सिटी की सीवरेज डीसिल्टिंग के ” वन सिटी वन ऑपरेटर ” प्रोजेक्ट को शुरू करवाया

मशीनों के माध्यम से लगातार सीवरेज डीसिल्टिंग जारी रहेगी : विधायक डॉ अजय गुप्ता  मानसून …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *