Breaking News

अकाल तख्त साहिब में पेशी के बाद पंजाब विधानसभा के स्पीकर बोले- सुझावों पर होगा विचार

अमृतसर,29 जून:श्री अकाल तख्त साहिब में पेशी के बाद पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने कहा कि गुरु रामदास पातशाह की कृपा से उन्हें श्री दरबार साहिब में अरदास करने का अवसर मिला। इससे पहले जत्थेदार साहिब के निमंत्रण पर वह और आम आदमी पार्टी के मंत्री एवं विधायक विनम्रता के साथ श्री अकाल तख्त साहिब में उपस्थित हुए। उन्होंने बताया कि जत्थेदार साहिब के साथ लंबी और सार्थक चर्चा हुई है। सरकार इस दौरान सामने आए सुझावों पर विचार करेगी। उन्होंने कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब की मर्यादा और सम्मान को ध्यान में रखते बैठक के विवरण को सार्वजनिक करना उचित नहीं हुए है।

वहीं वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि जत्थेदार साहिब ने एक महीने का समय दिया है। उन्होंने कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से कुछ संशोधन पंजाब विधानसभा के स्पीकर के माध्यम से भेजे जाएंगे। जैसे ही ये संशोधन प्राप्त होंगे, सरकार और विधायक उन पर विस्तार से विचार-विमर्श करेंगे और एक महीने के भीतर अपना फैसला लेंगे।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश उत्सव को समर्पित जिला अमृतसर में 6.50 लाख पौधे लगाने का अभियान जारी

अमृतसर, 11 अगस्त (राजन):श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश उत्सव को समर्पित पंजाब सरकार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *