Breaking News

विधायक डॉ गुप्ता ने क्रिकेट प्रेमियों के लिए मिनी ग्राउंड बनाने का किया उद्घाटन : ग्राउंड के साथ जिम भी बनेगा

विकास कार्यों का उद्घाटन करते हुए विधायक डॉ अजय गुप्ता।

अमृतसर, 29 जून(राजन): केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता ने आज ढाब खटीका स्थित जनाना अस्पताल के साथ लगती खाली जमीन पर क्रिकेट प्रेमियों के लिए मिनी ग्राउंड बनाने का उद्घाटन किया। विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि इस ग्राउंड के साथ एक जिम भी बनेगा। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार युद्ध नशो के विरुद्ध के तहत पंजाब में युवाओं के लिए खेल मैदान बनवा रहा है। उसी कड़ी में जनाना अस्पताल के साथ लगती खाली पड़ी जमीन पर एस्ट्रो ट्रफ लगाकर क्रिकेट का मिनी ग्राउंड बना दी जाएगी। ग्राउंड के चारों ओर 20 -20 फीट ऊंचे नेट लगाए जाएंगे। ग्राउंड के बीच पूरी तरह से लाइटिंग की जाएगी ताकि रात के समय में भी क्रिकेट प्रेमी यहां पर प्रैक्टिस कर सकें।

यह मिनी ग्राउंड लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र होगी

विकास कार्यों का उद्घाटन करते हुए विधायक डॉ अजय गुप्ता।

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने कहा कि यह मिनी ग्राउंड ढाब खटीका और इसके आसपास की क्षेत्र के लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र होगी। उन्होंने कहा कि इस कीमती जगह की ओर पहले किसी का ध्यान नहीं गया। जब उनके ध्यान में यह आया तो यहां पर क्रिकेट प्रेमियों के लिए ट्रफ मिनी ग्राउंड बनाने का टेंडर जारी किया गया। उन्होंने बताया कि लगभग 45 लाख रुपयो की लागत से अब इसका वर्क आर्डर जारी करके कार्य शुरू करवा दिया गया है। उन्होंने कहा कि ग्राउंड के साथ जिम बनाने का कार्य भी शुरू हो जाएगा। जिसका लाभ युवाओं को मिलेगा।

विधायक ने गलियां बनाने का भी किया उद्घाटन

विकास कार्यों का उद्घाटन करते हुए विधायक डॉ अजय गुप्ता।

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में लोगों की सुविधाओ को देखते हुए लगातार विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। किसी कड़ी में आज वार्ड नंबर 55 में पड़ती गली सुनयारिया और इसकी आसपास की गलियों को बनवाने के विकास कार्य का उद्घाटन किया गया है। इस गली की सीवरेज व्यवस्था को ठीक करवा कर गली को कंक्रीट से बनवा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनकर उनका पहल के आधार पर हल करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की जनहितेषी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचा जा रहा है।

धार्मिक स्थान के दर्शन करने के लिए चलाई जा रही यह योजना सराहना योग्य कदम

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत श्रद्धालुओं को पवित्र यात्रा के लिए रवाना किया जा रहा है। पंजाब सरकार द्वारा लोगों को धार्मिक स्थान के दर्शन करने के लिए चलाई जा रही यह योजना सराहना योग्य कदम है। उन्होंने कहा कि ज़रूरतमंद परिवारों को “मुख्यमंत्री मेरी रसोई” स्कीम के ज़रिए राशन किट बांटी जा रही है। आम आदमी पार्टी सरकार ज़रूरतमंद परिवारों के साथ मज़बूती से खड़ी है, ताकि कोई भी परिवार ज़रूरी चीज़ों से वंचित न रहे। ये राशन किट सिर्फ़ मदद नहीं हैं, बल्कि हर परिवार को सम्मान, सुरक्षा और अपनापन दिलाने की एक छोटी सी कोशिश है। इस अवसर पर डॉ सार्थक गुप्ता, मन्नू पहलवान, गुरमीत सिंह,साजन कुमार, मैडम रजनी, लक्ष्मी रानी, सोनू महाजन,रोहित कुमार और क्षेत्र के लोग मौजूद थे।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

सीएम भगवंत सिंह मान का पवित्र शहर अमृतसर को बड़ा तोहफ़ा, नया सुल्तानविंड फ्लाईओवर लोगों को समर्पित

फ्लाईओवर प्रोजेक्ट का उद्घाटन करते हुए सीएम भगवंत मान व अन्य। अमृतसर, 28 जून(राजन):पंजाब के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *