Breaking News

अमृतसर में 25 किलो हेरोइन बरामद: वर्ना कार सवार 3 तस्कर गिरफ्तार, पाकिस्तान से ड्रोन से आई थी खेप

अमृतसर,7 जुलाई (राजन): पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार काउंटर इंटेलीजेंस अमृतसर ने एक बड़ी कामयाबी में, एक नारकोटिक्स स्मगलिंग नेटवर्क को बेनकाब किया।

पुलिस की टीम ने अमृतसर के महिता रोड स्थित गांव गिल के नजदीक एक वर्ना कार से 25 किलो हेरोइन बरामद की है। इस दौरान कार में सवार तीन कथित तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह हेरोइन पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भारतीय सीमा में पहुंचाई गई थी। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भूपिंदर सिंह उर्फ भिंदा खरौड़, रवि कुमार निवासी दसूहा और विशाल कुमार निवासी गांव अंगड़, जिला अमृतसर के रूप में हुई है। पुलिस
के अनुसार, भूपिंदर सिंह उर्फ भिंदा खरौड़ कुख्यात सोनू खत्री गैंग से जुड़ा है। उसके खिलाफ हत्या, एनडीपीएस एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत 9 आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं।

सूचना के आधार पर पुलिस ने की नाकाबंदी

काउंटर इंटेलिजेंस को इस हेरोइन खेप की आवाजाही के संबंध में पुख्ता सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर सेक्टर इंचार्ज इंदरदीप सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम ने महिता रोड पर नाकाबंदी की। संदिग्ध
वर्ना कार को रोकने के बाद तलाशी ली गई, जिसमें 25
किलो हेरोइन बरामद हुई और तीनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट के तहत अमृतसर के स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई है। आगे और पीछे के लिंक का पता लगाने, इसमें शामिल सभी साथियों की पहचान करने और पूरी सप्लाई चेन का पता लगाने के लिए आगे की जांच चल रही है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

कमिश्नरेट पुलिस अमृतसर 255 खोए हुए मोबाइल फ़ोन ढूंढकर उनके असली मालिकों को सौंप दिए

अमृतसर, 7 जुलाई:कमिश्नरेट पुलिस अमृतसर ने जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और पंजाब …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *